फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Electricity - Water crisis outcry, roads jammed

बिजली-पानी के संकट से हाहाकार, सड़कें जाम

Wed, 22 Jan 2014 11:48 PM IST
कुरुक्षेत्र
कुरुक्षेत्र Updated Wed, 22 Jan 2014 11:48 PM IST
विज्ञापन
Electricity - Water crisis outcry, roads jammed
कुरुक्षेत्र में कर्मचारियों की हड़ताल से लगातार तीसरे दिन हाहाकार मचा रहा। चौतरफा धरने, प्रदर्शन और सड़कों पर जाम के हालात कायम रहे।
विज्ञापन


गुस्साए लोगों ने डीसी आवास पर प्रदर्शन के अलावा मोहननगर चौक, कुरुक्षेत्र-कैथल रोड, मिर्जापुर-पिहोवा रोड और अमीन रोड पर स्थित ब्रह्माजी चौक पर जाम लगाकर केडीबी रोड का ट्रैफिक रोक दिया। उपरोक्त जगहों पर जाम के चलते नगर के दोनों फ्लाईओवरों पर यातायात का पहिया रुक गया।

वाहनों में सवार लोग घंटों फ्लाईओवर और सड़कों पर लगे जाम में फंसे रहे। इन हालातों में स्थिति यह बनी की शहर में प्रवेश और बाहर निकलने के रास्ते बंद हो गए। 20 जनवरी को रोडवेज की हड़ताल और 21 के बाद 22 जनवरी को हड़ताल के चलते बिजली पानी के बिगड़े हालातों ने लोगों को पूरी तरह परेशान रखा।
विज्ञापन


इसी परेशानी और लोगों के गुस्से के चलते बुधवार की सुबह कर्मचारियों की हड़ताल और धरने की वजह से नहीं, बल्कि डीसी आवास पर नागरिकों के प्रदर्शन से शुरू हुई। यहां भाजपा जिलाध्यक्ष धुमन सिंह किरमिच की अगुवाई में शहर के लोगों ने बिजली-पानी मुहैया कराने के लिए सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार दूसरे दिन शहर के कई इलाकों में मंगलवार को भी ब्लैकआउट रहा। इन क्षेत्रों में पिछले 36 घंटों से उक्त दोनों सेवाएं बाधित रहीं।

प्रदर्शनकारियों-पुलिस में झड़प, 22 पर केस दर्ज
बिजली-पानी बंद होने से कुरुक्षेत्र-कैथल मार्ग पर मिर्जापुर में जाम लगा दिया, ट्रैफिक बहाल कराने पहुंची पुलिस के साथ प्रदर्शनकारियों की झड़प हुई। इस झड़प में हरियाणा पुलिस का सहायक उप निरीक्षक महेंद्र सिंह चोटिल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने नौ लोगों को नामजद करते हुए कुल 22 आरोपियों पर केस दर्ज किया है।


डीसी आवास पर बाल्टियां लेकर पहुंचे लोग
बिजली-पानी के संकट को लेकर भाजपा ने आम लोगों के समर्थन में डीसी निवास स्थान के बाहर बुधवार सुबह 8:30 बजे प्रदर्शन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष धुमन सिंह किरमिच की अध्यक्षता में प्रदर्शन कर रहे लोगों ने हाथों में खाली बाल्टियां उठा रखी थीं। धुमन के अनुसार कई क्षेत्रों में पिछले 36 घंटों से बिजली व पानी का संकट गहरा गया है, जिसके कारण आम आदमी परेशान है और अधिकारी केवल बैठकें कर निर्देश ही दे रहे हैं। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही तहसीलदार सूरजमल व सिटी मजिस्ट्रेट सतबीर कुंडू मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed