फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Electricity supply will remain closed for six hours today

Karnal News: आज छह घंटे बंद रहेगी बिजली आपूर्ति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply will remain closed for six hours today
करनाल। मरम्मत कार्यों के लिए वीरवार को शहर की कई कॉलोनियों और बाजार की बिजली करीब छह घंटे बाधित रहेगी। बिजली निगम के अधिकारियों के अनुसार इस दौरान कुछ मरम्मत व शिफ्टिंग का कार्य किया जाना है। सब अर्बन सब डिवीजन करनाल के एसडीओ ने बताया कि दो जनवरी को सुबह 11 बजे से शाम के पांच बजे तक 11 केवी शाम नगर फीडर पर कार्य किया जाना है, इसके कारण शाम नगर, मोती नगर, डीसी कॉलोनी के साथ-साथ नमस्ते चौक और राजीव गांधी मार्ग बाजार व आवासों की बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी। पिछले लंबे समय से लगातार हर दूसरे-तीसरे दिन बिजली निगम की ओर से कहीं न कहीं बिजली आपूर्ति बाधित रखकर कार्य किया जा रहा है। इन दिनों शिफ्टिंग व फीडरों की मरम्मत का भी कार्य किया जा रहा है, जिससे नागरिकों से सहयोग की अपील की गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed