{"_id":"69a4a862fa0740ea8607d836","slug":"electricity-poles-came-in-the-middle-of-the-divya-nagar-yojana-project-karnal-news-c-18-knl1018-856255-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: दिव्य नगर योजना प्रोजेक्ट के बीच में आए बिजली के खंभे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: दिव्य नगर योजना प्रोजेक्ट के बीच में आए बिजली के खंभे
Mon, 02 Mar 2026 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Mon, 02 Mar 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
कुंजपुरा रोड पर सड़क के साथ उखाड़ी गई टाइल संवाद
करनाल। नगर निगम अधिकारियों को शहर के पार्कों, सड़क, चौराहों को आधुनिक और सुंदर बनाने के लिए सरकार की दिव्य नगर योजना का सबसे बड़ा करोड़ों रुपये का प्रोजेक्ट शुरु होने से पहले ही रोकना पड़ा। इसके लिए नगर निगम ने वन विभाग से एनओसी नहीं ली। वहीं सड़क के बीच में आने वाले बिजली खंभों को हटाने के लिए निगम को राशि तो जमा करवाई लेकिन खंभों को हटाए बिना ही काम शुरू कर दिया। शहर की सबसे मुख्य सड़क आंबेडकर चौक से आईटीआई की ओर इस काम को शुरू किया गया। इस सड़क के साथ में लगी टाइलों को उखाड़ा गया लेकिन बीच में बिजली के खंभे आ गए। इसकी वजह से काम को बंद करना पड़ा। अब उखाड़ी गई टाइलों को वापस लगाया जा रहा है।
ये होना है काम-
दिव्य नगर योजना के तहत शहर की मुख्य छह सड़कों का करीब साढ़े आठ किलोमीटर लंबी दूरी तक सुधार और सुंदरीकरण कराया जाना है। इनमें आईटीआई चौक से लेकर अग्रसेन चौेक तक, यहां से आंबेडकर चौक तक, यहां से ठंडी सड़क होते हुए रेस्ट हाउस तक, निर्मल कुटिया से सेक्टर-13 चौक तक सड़क को चौड़ी, सुंदर और भव्य बनाना था। इसमें सड़क पर साइकिल ट्रैक से लेकर फुटपाथ, लाइटें, बेंच तक लगाए जाने थे। नगर निगम ने इसकी शुरुआत अग्रसेन चौक के पास से कर दी। यहां सड़क किनारे टाइलों को उखाड़ दिया गया लेकिन बीच में बिजली के खंभे आ गए। इसी वजह से काम रोकना पड़ा और उखाड़ी गई टाइलों को दोबारा लगाना पड़ा।
एनओसी का काम लगभग पूरा हो चुका है। बिजली निगम को खंभे हटाने के लिए डिपोजिट एस्टीमेट की राशि भी जमा करवा दी गई है। खंभे हटने के बाद काम शुरू कराया जाएगा। -पुनीत कुमार, एसई, नगर निगम।