फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Electricity Corporation owes Rs 33 crore, recovery drive to begin

Karnal News: बिजली निगम का 33 करोड़ बकाया, वसूली के लिए शुरू होगा अभियान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 03:06 AM IST
विज्ञापन
Electricity Corporation owes Rs 33 crore, recovery drive to begin
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। जिले में बिजली निगम बकाया बिल की वसूली के लिए बड़ा अभियान शुरू कर रहा है। जिले में 6 हजार से ज्यादा कनेक्शन ऐसे हैं जिन पर कुल 33 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया है। निगम के अधिकारियों का कहना है कि अगले ढाई महीने में पूरी राशि की वसूली कर ली जाएगी। जो उपभोक्ता समय पर बिल जमा नहीं करेंगे, उनके कनेक्शन काट दिए जाएंगे।

अधिकारियों के अनुसार जिले में कुल 65,187 कनेक्शन धारकों ने अभी तक बिजली बिल जमा नहीं कराए हैं। सबसे ज्यादा संख्या उन उपभोक्ताओं की है जिन पर 5 हजार रुपये से कम का बकाया है। 44,150 उपभोक्ता ऐसे हैं जिन पर 5 हजार रुपये तक का बिल बकाया है। 13,112 कनेक्शन धारक ऐसे हैं जिन पर 5 से 10 हजार रुपये तक का बिल लंबित है। 6,312 उपभोक्ताओं पर 10 से 20 हजार रुपये तक की देनदारी है।
विज्ञापन

निगम की नजर बड़े बकाएदारों पर है। 50 हजार से 1 लाख रुपये तक का बकाया 39 उपभोक्ताओं पर है। 20 हजार से 50 हजार रुपये का बकाया 1,573 उपभोक्ताओं पर है। एक लाख से अधिक का बकाया एक उपभोक्ता पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
वित्तीय वर्ष खत्म होने से पहले वसूली का लक्ष्य

अधीक्षक अभियंता नसीब सिंह ने बताया कि वित्तीय वर्ष की समाप्ति तक पूरी बकाया राशि की वसूली करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि अब किसी को भी बकाया बिल पर राहत नहीं दी जाएगी। जिन उपभोक्ताओं ने बिल जमा नहीं किया है, उन्हें जल्द ही नोटिस भेजे जाएंगे। इसके बाद भी भुगतान नहीं हुआ तो बिजली कनेक्शन काट दिए जाएंगे।

---
अब दफ्तर से कटेगी बिजली

अधीक्षक अभियंता नसीब सिंह के अनुसार, शहर के क्षेत्रों में निगम का कोई कर्मचारी जाकर बिजली नहीं काटेगा, बल्कि दफ्तर से ही कनेक्शन खत्म कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि शहरी इलाके में लगभग सभी कनेक्शनों पर स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। इन स्मार्ट मीटरों के जरिए अब बकाएदारों की बिजली रिमोट कंट्रोल के जरिए निगम कार्यालय से ही काटी जा सकेगी।


----
ग्रामीण इलाकों में टीम जाएगी
शहरी इलाकों में स्मार्ट मीटर के जरिए कार्रवाई होगी वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में निगम की विशेष टीमें बनाकर मौके पर भेजी जाएंगी। ये टीमें गांव-गांव जाकर बकाएदारों के कनेक्शन काटेंगी और मौके पर ही रिकवरी भी करेंगी।

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed