{"_id":"648b78ab5771dc368003ba26","slug":"electricity-corporation-caught-theft-at-105-places-in-raids-karnal-news-c-18-knl1031-150411-2023-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: बिजली निगम ने छापामारी में 105 जगहों पर पकड़ी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: बिजली निगम ने छापामारी में 105 जगहों पर पकड़ी चोरी
विज्ञापन
टीमों ने 12 घंटे में 1272 कनेक्शन की जांच की, 23.69 लाख रुपये का जुर्माना वसूला
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। लगातार दूसरे दिन चली बिजली निगम की छापामारी में वीरवार को फिर से करनाल शहर, असंध और निसिंग में सबसे ज्यादा बिजली चोरी पकड़ी। घरों के बाहर लगे बिजली मीटरों में जाने वाली तार में कुंडी मारकर बिजली चोरी करते 105 उपभोक्ताओं को पकड़ा गया गया। इनके खिलाफ शुक्रवार को एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। विद्युत लोड में अचानक हुई बढ़ोतरी पर बिजली निगम ने राज्य स्तर पर छापामारी अभियान चलाया है। पहले दिन बुधवार को 95 जगहों पर बिजली चाेरी पकड़ी गई थी।
बिजली निगम ने वीरवार की सुबह पांच बजे से अभियान की शुरुआत की और यह शाम पांच बजे तक चला। इस दौरान एक्सईएन सिटी, एक्सईएन-1, एक्सईएन-2 और एक्सईएन असंध में बंटे पूरे जिले में 12 घंटे तक चले अभियान में 1272 उपभोक्ताओं के कनेक्शनों की जांच की गई। इन कनेक्शनों में से 105 पर बिजली चोरी हाेती पाई गई। इन कनेक्शनों मीटर से पहले कुंडी लगाकर बिजली चोरी करते पाया गया। इन उपभोक्ताओं पर 23.69 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
- यहां इतनी बिजली चोरी पकड़ी
क्षेत्र पकड़ी गई चोरी
एक्सईएन सिटी (करनाल शहर) 34
एक्सईएन-1 (तरावड़ी, इंद्री, बांसो आदि) 18
एक्सईएन-2 (घरौंडा, मूनक आदि) 26
असंध (असंध, निसिंग) 27
बिजली निगम की 38 टीमों ने 38 पुलिसकर्मियों की टीम के सहयोग से 12 घंटे तक अभियान चलाया। बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। बिजली चोरी पकड़ने के लिए यह अभियान आगे भी जा रहेगा। - कशिश मान, अधीक्षक अभियंता, बिजली निगम करनाल