बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगा ओवर लोड और पावर कट से छुटकारा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ष 2017 सीएम सिटी को स्मार्ट बनाने वाला है। इसमें योगदान करेगा उत्तरी हरियाणा बिजली वितरण निगम। इसके लिए बिजली निगम ने जहां अपने कई सब स्टेशनों को अपग्रेड करने की योजना बनाई है, वहीं इस वर्ष कई नए ट्रांसफार्मर और सब स्टेशन भी लगाने की योजना बनाई गई है। सभी ट्रांसफार्मर और सब स्टेशनों का प्रपोजल बनाकर पास कराने के लिए हेड ऑफिस भेज दिया है। बिजली के क्षेत्र में यह वर्ष उपभोक्ताओं के लिए कई उम्मीदें लेकर आ रहा है। बढ़ते उपभोक्ताओं को सुचारु रूप से बिजली वितरण करने के लिए निगम इस साल अपना ज्यादातर फोकस सबस्टेशनों, ट्रांसफार्मर और लाइनों को अपग्रेड करने पर लगा रहा है। इसके लिए निगम द्वारा कई सब स्टेशनों का सर्वे कार्य पूरा हो चुका है, बाकि का चल रहा है। जिन सब स्टेशनों का सर्वे कार्य पूरा हो चुका है, निगम ने उसका प्रपोजल बनाकर हेड ऑफिस भेज दिया है। प्रपोजल पास होने पर निगम द्वारा एस्टीमेट तैयार किया जाएगा। निगम अधिकारियों का कहना है कि फरवरी से सब स्टेशनों और ट्रांसफार्मरों को अपग्रेड करने का कार्य शुरू हो जाएगा। अपग्रेडशन के बाद उपभोक्ताओं को ओवर लोड, पावर कट जैसी समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा।
इन सब स्टेशनों को किया जाएगा अपग्रेडेशन
निगम द्वारा तैयार किए जा रहे प्रपोजल के अनुसार 132/33 केवी सब स्टेशन डबरी में लगे 20/25 एमवीए लाइन को अपग्रेड करके 40/50 एमवीए कैपेसिटी का बनाया जाएगा। इसी तरह मेरठ रोड स्थित 132/33 केवी सब स्टेशन मधुबन पर 20/25 एमवीए लाइन को अपग्रेड करके 40/50 एमवीए का बनाया जाएगा। वहीं हुडा सेक्टर-13 स्थित 132/11 करनाल लेक सब स्टेशन के टी6 लाइन को अपग्रेड कर 10/16 एमवीए से 16/20 एमवीए का बनाया जाएगा।
यहां पड़ेगी नई लाइन और ट्रांसफार्मर
एचएसआईडीएस करनाल सब स्टेशन में लगे 10 एमवीए के दो ट्रांसफार्मरों को बदलकर 12.5 एमवीए का लगाया जाएगा। साथ ही मधुबन सब स्टेशन से यहां तक 7.2 किलोमीटर 33 केवी की नई लाईन खींची जाएगी। इसमें 130 और 150 एमएम के तार लगाए जाएंगे। वहीं सेक्टर-4 में 10 एमवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। इसके साथ 8 किलोमीटर की नई लाइन भी लगाई जाएगी। तारों का साइज 150 एमएम का होगा। इसी तरह सेक्टर-32 में भी 12.5 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। इसके लिए 132 केवी नगला सब स्टेशन से यहां तक 33 केवी की 12 किलोमीटर नई लाईन खींची जाएगी। तारों का साइज 150 एमएम है।
यहां बनेगा नया सब स्टेशन
कॉन्वेंट स्कूल के सामने 33 केवी का नया सब स्टेशन बनाया जाएगा। जिसमें 12.5 एमवीए का पावर ट्रांसफार्मर लगेगा। यहां पर पावर सप्लाई के लिए 132 केवी करनाल सब स्टेशन से दो सौ मीटर की नई लाईन खींची जाएगी। वहीं एनडीआरआई में भी 33 केवी का नया सब स्टेशन बनाया जाएगा। जिसमें 10 एमवीए का पावर ट्रांसफार्मर लगेगा। इसके लिए 132 केवी करनाल सब स्टेशन से 4.5 किलोमीटर की नई लाईन खींची जाएगी। जिसमें 150 एमएम की तारे लगेंगी।
स्मार्ट सड़क पर भी लगेगा नया सब स्टेशन
मुख्यमंत्री मनोहर लाला खट्टर का ड्रीम प्रोजेक्ट स्मार्ट रोड पर बिजली सप्लाई के लिए 33 केवी और 11 केवी का नया सब स्टेशन बनाया जाएगा। साथ ही सड़क पर बाधा रहित बिजली सप्लाई के लिए अंडर ग्राउंड एलटी लाइन बिछाई जाएगी। यह लाईन अग्रसेन चौक से अंबेडकर चौक तक होगा। निगम ने इसका भी प्रपोजल तैयार कर हेड ऑफिस भेज दिया है।
सब स्टेशनों का लोड कम करने और उपभोक्ताओं को बिना रुकावट बिजली सप्लाई के लिए निगम इस वर्ष अपने कई सब स्टेशनों को अपग्रेड और नई स्टेशनों व लाईनों का निर्माण कर रहा है। निगम ने इन सब स्टेशनों का प्रपोजल तैयार कर हेड ऑफिस को भेज दिया है। वहां से पास होने पर एस्टीमेट तैयार किया जाएगा। सभी स्टेशनों का निर्माण इसी साल होगा।
-जेके कंबोज, एससी, बिजली निगम