फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Electricity connections of four thousand defaulters cutElectricity connections of four thousand defaulters cut

Karnal News: चार हजार डिफाल्टरों के काटे बिजली कनेक्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Electricity connections of four thousand defaulters cutElectricity connections of four thousand defaulters cut
सुखदेव चौहान
विज्ञापन

करनाल। बिजली निगम ने जिले के डिफाल्टर उपभोक्ताओं पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।
कई बार चेतावनी देने के बावजूद बकाया राशि जमा नहीं करने वाले करीब चार हजार बिजली उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए हैं। बिजली निगम ने डेढ़ माह में 87 हजार उपभोक्ताओं से 79 करोड़ रुपये की बकाया राशि जमा भी कराई है।
बिजली निगम के अधिकारियों के अनुसार, मार्च माह तक बकाया राशि शून्य करने का लक्ष्य रखा गया है। जिलेभर में 176019 बिजली उपभोक्ता हैं, इनमें से 81629 डिफाल्टर ऐसे हैं, जिन पर 38 करोड़ 19 लाख 92 हजार रुपये का बकाया है। इसके साथ ही करीब 435 उपभोक्ता ऐसे भी हैं जिनका कोर्ट केस चल रहा है। ऐसे उपभोक्ताओं पर अभी 2981.34 लाख रुपये बकाया है।
विज्ञापन

कुछ ऐसे उपभोक्ता हैं जो विदेशों में रहते हैं या फिर उन पर बिल भरने के संदेश नहीं पहुंच पाते या कुछ गलत बिल आने का कारण भी होते हैं जिनका कोर्ट केस चलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 205 ऐसे उपभोक्ता डिफाल्टर हो गए हैं जिनके पास गलत बिल गए हैं। वहीं, 205 एडजेस्टमेंट एगेंस्ट रांग बिल के उपभोक्ता हैं जिन पर 876.64 राशि का बकाया है। जिलेभर में जो बिजली उपभोक्ता किन्हीं कारणों से समय पर बिल नहीं भर पाते हैं और डिफाल्टर की श्रेणी में आ जाते हैं, उनका बिल लाखों रुपये बकाया हो जाता है।

ऐसे लोगों को जागरूक करने के लिए बिजली निगम की ओर से समय-समय पर अभियान चलाया जाता है। वहीं अधिकारियों की बैठक भी ली जाती है। निगम की ओर से सभी कार्यकारी अभियंता और एसडीओ को बिल रिकवरी का लक्ष्य भी दिया जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed