रिंकी रानी अध्यक्ष और रेखा रानी बनीं उपाध्यक्ष
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल खंड की पंचायत समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हो गया। वार्ड नंबर 27 की रिंकी रानी को अध्यक्ष और वार्ड नंबर 16 से रेखा रानी को उपाध्यक्ष पद के लिए आम सहमति के साथ चुना गया। स्थानीय खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में डीसी डॉ. जे. गणेशन द्वारा नियुक्त प्राधिकृत अधिकारी एसडीएम योगेश कुमार की उपस्थिति में ब्लॉक समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। थींक टैंक समझे जाने वाले हैफेड के चेयरमैन एवं घरौंडा के विधायक हरविंद्र कल्याण की उपस्थिति भी सर्व-सम्मति से चुनाव कराने में अहम रही।
विधायक हरिवंद्र कल्याण ने कहा कि सभी सदस्यों ने भाईचारे का संदेश देते हुए रिंकी रानी को ब्लॉक समिति करनाल का अध्यक्ष और रेखा रानी को उपाध्यक्ष चुना है। यह हम सबके लिए बड़े गर्व की बात है। सभी सदस्यों ने महिलाओं आगे बढ़ाने के उद्देश्य से उनके नामों पर मोहर लगाते हुए इतिहास रचा है। बेशक यह पद सामान्य वर्ग के लिए था लेकिन सभी सदस्यों ने आपसी समन्वय की धारणा के साथ अनुसूचित जाति की महिला को पद पर बिठाया। रिंकी के लिए अध्यक्ष पद और रेखा के लिए उपाध्यक्ष पद अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस से ठीक पहले महिलाओं के लिए एक लोकतांत्रिक तोहफा है।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को फोन पर बधाई देते हुए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया है। इस मौके पर पंचायत समिति के सदस्य भीम सिंह, सुशीला, सोम सिंह, बलविंद्र कौर, लक्ष्मण, रामपाल, पुष्पा देवी, मुकेश, गुरमीत कौर, शशि भूषण, गुरजीत सिंह, रीना देवी, संदीप, बलबीर सिंह, संतोष, राजेश कुमार, रजनी देवी, हिंद्राज, सतीश भाटिया, सुल्तान सिंह, जितेंद्र पाल, बलराज सिंह, सुंदर सिंह, राम तीर्थ, सुखबीर सिंह, सुषमा देवी के अलावा भाजपा जिला मंत्री ईलम सिंह, एडवोकेट धीरज कुमार, नरेश कुमार, सोहन सिंह राणा, ओमपाल उपस्थित रहे।
विकास कार्यों में नहीं आने दी जाएगी कमी
करनाल पंचायत समिति की अध्यक्ष रिंकी ने कहा कि पूरे क्षेत्र में विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और सभी सदस्यों के सहयोग से ग्रामीण क्षेत्र की हर जरूरत को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।
जातिगत आरक्षण का किया विरोध
पंचायत समिति क ी उपाध्यक्ष रेखा ने सभी सदस्यों का आभार जताते हुए कहा कि मौजूदा सरकार के साथ विकास करवाते हुए एक नया इतिहास बनाया जाएगा। उन्होंने इस अवसर पर जातिगत आरक्षण का विरोध करते हुए आर्थिक आधार पर आरक्षण का भी समर्थन किया।
सोम सिंह ने रखा रिंकी रानी के नाम का प्रस्ताव
पंचायत समिति करनाल के अध्यक्ष पद के लिए रिंकी रानी के नाम का प्रस्ताव वार्ड नंबर तीन से सोम सिंह ने रखा और वार्ड नंबर 13 से गुरजीत सिंह ने तुरंत इसका अनुमोदन कर दिया। उपस्थित सभी सदस्यों ने करतल ध्वनि के साथ अपनी सहमति की मोहर लगा दी।
शशि भूषण ने रेखा रानी का रखा प्रस्ताव
पंचायत समिति करनाल के उपाध्यक्ष पद के लिए रेखा रानी के नाम का प्रस्ताव वार्ड नंबर 12 से शशि भूषण ने रखा और वार्ड नंबर 24 से जितेंद्र पाल ने इसका अनुमोदन कर दिया। उपस्थित सभी सदस्यों ने एकमत से अपनी सहमति जता दी। वार्ड नंबर 9 से पूनम और वार्ड नंबर 11 से मिट्ठन लाल अपने सामाजिक कार्य के चलते चुनाव प्रक्रिया मे शामिल नहीं हो सके।
तीन विधानसभा के चुने गये
करनाल पंचायत समिति के चुनाव में 14 सदस्य घरौंडा विधानसभा से, 13 सदस्य इंद्री विधानसभा से और 3 सदस्य करनाल विधानसभा क्षेत्र से संबंध रखते हैं। सर्वसम्मति से चुनाव के उपरांत गाजे बाजे के साथ भाईचारे और सद्भावना का परिचय देते हुए सभी ने मिलकर खुशियां मनाई, कोई एक दूसरे को बधाई दे रहा था तो कोई लड्डू खिलाकर खुशियां मना रहा था।