फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Election in Kurukshetra University

सातवीं बार बने प्रधान, सभी विरोधी चारों खाने चित्त

Thu, 31 Oct 2013 12:07 AM IST
कुरुक्षेत्र
कुरुक्षेत्र Updated Thu, 31 Oct 2013 12:07 AM IST
विज्ञापन
Election in Kurukshetra University
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय गैर शिक्षक कर्मचारी संघ (कुंटिया) चुनाव में लगातार तीसरी बार जीत दर्ज कर मान सिंह ग्रुप ने अपने प्रतिद्वंद्वी तीनों धड़ों को चारों खाने चित कर दिया।
विज्ञापन


बुधवार देर शाम चुनावी नतीजे सामने आते ही मान सिंह ग्रुप के समर्थकों में जोरदार नारेबाजी कर जश्न मनाया।

मान सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वी अध्यक्ष पद के दावेदार यशपाल नारंग को 105, कर्ण सिंह ग्रुप के दीपक शर्मा को 363 और नीलकंठ को 494 मतों के बड़े अंतर से पराजित किया है।
विज्ञापन


वहीं इन चुनावी नतीजों का रोचक पहलू यह रहा कि मान सिंह ग्रुप के कोषाध्यक्ष कैलाश शर्मा तथा प्रेस सचिव रविंद्र तोमर ने मान सिंह से काफी अधिक वोट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें कैलाश शर्मा को 718 और तोमर को 729 वोट प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा मान सिंह ग्रुप के विरोधी धड़ों में एक भी उम्मीदवार ऐसा नहीं रहा, जिसने 500 का आंकड़ा छुआ हो, जबकि मान सिंह ग्रुप से उपाध्यक्ष चुने गए चंदन सिंह ने सबसे कम वोट हासिल करने के बावजूद अपने पक्ष में 507 मत प्राप्त किए।


पूरे ग्रुप की जोरदार विजय पर मान सिंह ने अपने साथियों को गले लगाया और सभी मतदाताओं का आभार प्रकट करते हुए उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने का आश्वासन दिया। उल्लेखनीय है कि आज इस चुनाव में 1480 मतदाताओं में से 1439 वोटरों ने वोट डाले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed