{"_id":"6446f5986e71c81a9504cd94","slug":"election-commission-removed-high-court-imposed-stay-karnal-news-c-18-knl1031-101167-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: चुनाव आयोग ने हटाया, हाई कोर्ट ने लगाया स्टे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: चुनाव आयोग ने हटाया, हाई कोर्ट ने लगाया स्टे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
असंध। नगरपालिका असंध के अध्यक्ष का कार्यभार एक बाद फिर सतीश कटारिया ने संभाल लिया है। चुनाव लड़ने के दौरान 10वीं की मार्कशीट के बोर्ड को नियमानुसार मान्य न मानते हुए उन्हें पद से हटा दिया गया था। जिस पर उन्होंने हाईकोर्ट में गुहार लगाई और स्टे लगने के साथ ही उन्हें फिर से नगरपालिका चेयरमैन की शक्ति वापस मिल गई है। असंध नगर पालिका के पार्षदों की मौजूदगी में सतीश कटारिया ने सोमवार को दोबारा नगरपालिका चेयरमैन का कार्यभार संभाला। उन्हें हटाए जाने के बाद डीएमसी की ओर से उप प्रधान राजेंद्र ढींगरा को चेयरमैन की शक्ति दे दी गई थी। हाईकोर्ट की ओर से मामले की सुनवाई की गई।
चुनाव आयोग के फैसले पर 24 मई 2023 तक फैसले पर स्टे लगाते हुए हाईकोर्ट ने दोबारा सतीश कटारिया को चेयरमैन पद पर कार्यभार संभालने के आदेश दिए हैं। इस बारे में नगर पालिका के सचिव रविंद्र कुमार ने सतीश कटारिया को लिखित पत्र भेजकर कार्यभार संभालने बारे सूचित किया था। चेयरमैन सतीश कटारिया ने सोमवार की शाम को साढ़े चार बजे दोबारा से नपा चेयरमैन के रूप में अपना कार्यभार संभाल लिया है। इसी के साथ सचिव ने 17 अप्रैल को जारी किए गए आदेश को तुरंत प्रभाव से वापस ले लिया है। जिसमें उन्होंने नपा के उप चेयरमैन को चेयरमैन की शक्ति दिए जाने का पत्र जारी किया था। नगर पालिका के पहली बार हुए सीधे चुनाव में सतीश कटारिया ने भाजपा के उम्मीद कमलजीत लाडी को हराकर चेयरमैन का चुनाव जीता था। इसके बाद आप प्रत्याशी सोनिया बोहत, राजीव अरड़ाना और प्रिंस पाल ने आरोप लगाए थे कि नपा चेयरमैन सतीश कटारिया की 10वीं की मार्कशीट चुनाव आयोग की ओर से जारी शिक्षा बोर्ड की सूची के मुताबिक नहीं है। इस बारे में चुनाव आयोग से शिकायत की थी। जिस पर चुनाव आयोग ने जांच कराने के बाद उन्हें चेयरमैन के पद से हटा दिया था। अब हाई कोर्ट ने 24 मई 2023 तक चुनाव आयोग के फैसले पर स्टे लगा दिया है। दोबारा चेयरमैन का पद संभालने के दौरान पार्षद संदेश जिंदल, पार्षद जगदीश गुप्ता, पार्षद आजाद, पार्षद ऋषि, पार्षद प्रतिनिधी कुलदीप पेंटर, चैन सिंह, नरेश जांगड़ा, राजेश ढांगी, गौरवजीत विर्क सहित अन्य मौजूद रहे।