फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Election campaign ends, allegations and counter-allegations continue throughout the day

Karnal News: चुनाव प्रचार खत्म, दिनभर चला आरोप-प्रत्यारोप का दौर

Sat, 01 Mar 2025 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 01 Mar 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Election campaign ends, allegations and counter-allegations continue throughout the day
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। निकाय चुनाव का चुनाव प्रचार शुक्रवार की शाम छह बजे समाप्त हो गया। अंतिम दिन नगर निगम करनाल सहित सभी नगरपालिकाओं में भी प्रत्याशियों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंकी। नगर निगम चुनाव में मुख्य पार्टियां भाजपा और कांग्रेस का फोकस रहा। भाजपा ने जहां पूर्व स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता व भाजपा की प्रदेश महासचिव डॉ. अर्चना गुप्ता को उतारा तो कांग्रेस प्रत्याशी ने फव्वारा चौक पर करनाल की अदालत लगाकर भाजपा प्रत्याशी पर कई गंभीर आरोप लगाया। आरोप प्रत्यारोपों के दौर के बाद भाजपा विधायक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके जवाब देते हुए आरोपों को सिरे से नकार दिया।
चुनाव प्रचार का अंतिम दिन काफी गहमागहमी भरा रहा। भाजपा ने सैनी, कश्यप व अन्य बिरादरियों को सनने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को उतारा तो पंजाबी वर्ग और प्रबुद्ध वर्ग को साधने के लिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और ब्राह्मण मतदाताओं के लिए कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा को चुनावी अखाड़े में उतारा तो शुक्रवार को वैश्य बिरादरी को साधने के लिए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता, भाजपा प्रदेश महामंत्री डा अर्चना गुप्ता को चुनावी मोर्चे पर लगाया।
विज्ञापन

शहर विधायक जगमोहन आनंद सहित आसपास के विधानसभाओं के विधायक भी लगातार जुटे रहे। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में कोई बड़ा नेता करनाल नहीं पहुंचा। हालांकि स्थानीय नेताओं को साथ लाने में कांग्रेस प्रत्याशी कामयाब तो रहे लेकिन वह चुनावी मोर्चे पर अधिक दिखाई नहीं दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज पूरे देश में ही भाजपा का माहौल : ज्ञानचंद
नगर निगम चुनाव प्रचार के अंतिम दिन अनमोल गार्डन में बैठक की गई, जिसमें मुख्य तौर पर हरियाणा के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता, भाजपा प्रदेश महामंत्री डा अर्चना गुप्ता पहुंचे। इसमें ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि आज देश में पूरा वातावरण भाजपा के पक्ष में चल रहा केंद्र में भाजपा की सरकार के साथ साथ प्रदेश में भी भाजपा की सरकार है और जिस प्रकार नगर निगम चुनावों में करनाल में भाजपा का माहौल है।
उन्होंने कहा कि इन चुनावों में कांग्रेस का सफाया तय है करनाल की निगम की सभी सीटों पर भाजपा रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज करेगी और इस जीत का इतिहास रचने का काम करनाल की जनता और कार्यकर्ता रचने का काम कर रहे हैं और कांग्रेस मुक्त भारत की शुरुआत करनाल से ट्रिपल इंजन की सरकार बनने के पश्चात हो जाएगी।

प्रदेश महामंत्री डा अर्चना गुप्ता ने कहा कि हमें हर बूथ को जीतना है इसलिए किसी भी प्रकार से हमें कमजोर नहीं होना है और पूरी मजबूती से घर घर जाकर सभी वोटरों से संपर्क साधना है। विधायक जगमोहन आनंद ने कार्यकर्ताओं से कहा कि हालांकि हम निगम की सभी सीटों पर जीत हासिल करने जा रहे हैं। इस मौके पर जिला प्रभारी भारत भूषण जुआल, पूर्व विधायक रमेश कश्यप, यशपाल ठाकुर, पूर्व उद्योग मंत्री शशि पाल मेहता, जिला उपाध्यक्ष प्रवीण लाठर, जिला महामंत्री सुनील गोयल, जिला मीडिया प्रभारी डा अशोक कुमार, त्रिलोचनसिंह, अशोक खुराना मौजूद रहे।
-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed