{"_id":"67a26f157e6d771d540e5c8e","slug":"elderly-people-will-have-to-pay-half-the-bus-fare-for-maha-kumbh-karnal-news-c-18-knl1008-574332-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: महाकुंभ के लिए बस में बुजुर्गों को देना होगा आधा किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: महाकुंभ के लिए बस में बुजुर्गों को देना होगा आधा किराया
विज्ञापन
करनाल। पुराने बस अड्डे से प्रयागराज महाकुंभ के लिए हरियाणा रोडवेज की बस का संचालन शुरू हो गया है। इस बस में भी बुजुर्गों को राहत देते हुए आधा किराया लिया जाएगा। प्रदेश सरकार की योजना के तहत बुजुर्गों व अन्य लाभार्थियों को किराये में छूट दी जा रही है। बुजुर्गों का 50 प्रतिशत किराया माफ होगा।
खास बात यह भी है कि बस प्रयागराज पहुंचने के बाद नौ घंटे तक वहीं स्टॉपेज पर रुकेगी और यात्रियों के स्नान के बाद उन्हें वापस भी लेकर आएगी। यदि कोई यात्री वहां रुकना चाहता है तो वह अपनी टिकट के हिसाब से दूसरी बस से भी वापस आ सकता है।
करनाल से प्रयागराज तक का किराया 1119 रुपये रखा गया है। वहीं, महाकुंभ मेले के दौरान बुजुर्गों को विशेष सुविधा दी जा रही है। रोडवेज विभाग ने सीनियर सिटीजन को बस किराए में 50 छूट देने की घोषणा की है। इससे उनका किराया महज 560 रुपये ही लगेगा। यह छूट बुजुर्गों के लिए राहत देने वाला कदम है। इससे स्थानीय लोगों में खुशी भी है। विदित हो कि यह बस रोजाना करनाल के पुराने बस अड्डे से रवाना होगी। बस कुल 848 किलोमीटर की दूरी 17 घंटे में तय करेगी। करनाल से प्रयागराज के लिए बस दोपहर दो बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 7.10 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। इसके साथ-साथ प्रयागराज से यह बस शाम चार बजे चलेगी और करनाल पुराने बस अड्डे पर अगले दिन 9.10 बजे पर पहुंचेगी।
विज्ञापन
-- -
सीटें फुल तो रास्ते से नहीं भरेंगे सवारियां
रोडवेज के जीएम कुलदीप सिंह का कहना है कि यदि करनाल डिपो की बस में सभी सीटें करनाल से ही भर जाती हैं, तो बस केवल यात्रियों के जलपान आदि के लिए ही रास्ते में रुकेगी। बीच रास्ते से और सवारियां लेने के लिए किसी भी डिपो में ठहराव नहीं होगा। बस सीधे बाईपास से ही निकलेगी। यदि सीटें खाली रहती हैं तो अन्य जिलों से भी सवारियों को लिया जाएगा। करनाल से चलकर बस पानीपत, दिल्ली, पलवल और आगरा के रास्ते प्रयागराज तक जाएगी।
वर्जन
प्रयागराज महाकुंभ के लिए विशेष बस चलाई गई है। इसमें बुजुर्गों को यात्रा के दौरान आधे किराये की छूट दी जाएगी। यात्रा के लिए बस अड्डे पर स्थित ट्रैफिक शाखा में ऑफलाइन मोड यानी फिजिकल मोड में बुकिंग शुरू की गई है।
- कुलदीप सिंह, जीएम, करनाल रोडवेज