फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Elderly man's debit card replaced, Rs 1.80 lakh withdrawn from account

Karnal News: बुजुर्ग का डेबिट कार्ड बदल खाते से 1.80 लाख रुपये निकाले

Sat, 25 Oct 2025 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 25 Oct 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Elderly man's debit card replaced, Rs 1.80 lakh withdrawn from account
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

निसिंग। कैथल रोड स्थित यूनियन बैंक के एटीएम से नकदी निकालने के लिए गए बुजुर्ग का डेबिट कार्ड बदलकर बैंक खाते से 1.80 लाख रुपये निकाल लिए। निसिंग के स्वर्ण एनक्लेव निवासी रेशम सिंह ने थाना प्रभारी को बताया कि वह यूनियन बैंक शाखा के एटीएम बूथ पर एक हजार रुपये की नकदी निकालने गए थे। इसी दौरान बूथ पर डेबिट कार्ड लेकर दो युवक पहुंचे। बुजुर्ग को उन दोनों युवकों ने नकदी निकालने की बात कही। इसी दौरान एक युवक ने मदद के बहाने कार्ड बदलकर एचडीएफसी बैंक का डेबिट कार्ड उनके हाथ में दे दिया।

एटीएम से बाहर निकलकर कुछ देर बाद उनके मोबाइल पर लगातार पांच ट्रांजेक्शन के मैसेज आए, जिनमें 1.80 लाख रुपये की नकदी निकासी दिखाई दी। जानकारी मिलती ही उन्होंने तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई और निसिंग पुलिस थाने में शिकायत दी। इसके बाद पुलिस ने एटीएम बूथ के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। थाना प्रभारी श्रीभगवान ने बताया कि बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed