फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Elderly man dies due to bike collision

Karnal News: बाइक की टक्कर से बुजुर्ग व्यक्ति की मौत

Sat, 09 Mar 2024 02:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 09 Mar 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
Elderly man dies due to bike collision
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। सलारू गांव के अड्डे पर सड़क पार कर रहे एक बुजुर्ग व्यक्ति को एक मोटरसाइकिल सवार ने सीधी टक्कर मार दी। जिससे बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। सदर थाना पुलिस मृतक के बेटे की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सुदकैन खुर्द जिला जींद निवासी सुशील शर्मा ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके 59 वर्षीय पिता गोपाल ट्रैक्टर पर ड्राइवरी का काम करते थे। छह मार्च को देर शाम करीब सात बजे उसके पिता अपने ट्रैक्टर-ट्राली को लेकर करनाल से इंद्री रोड पर एचजी इंट्रा एग लिमिटेड कंपनी में जा रहे थे।
विज्ञापन

बीच रास्ते में सलारू गांव के अड्डे पर ट्रैक्टर खड़ा करके वे सड़क पार करने लगे तो उसी दौरान एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें सीधी टक्कर मार दी। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें उठाकर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद बाइक सवार मौका देखकर घटनास्थल से फरार हो गया। पुलिस का कहना मृतक के बेटे की शिकायत के आधार पर अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी बाइक सवार का सुराग लगाया जा रहा है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed