फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Elderly injured in the accident died during treatment

Karnal News: हादसे में घायल बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Sep 2023 02:53 AM IST
विज्ञापन
Elderly injured in the accident died during treatment
- परिजनों का आरोप, मौत के बाद भी वेंटिलेटर पर रखकर बढ़ाया बिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। टापू गांव के पास एक सप्ताह पहले हुए हादसे में घायल बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत हो गई। आरोप है कि मौत के बाद परिजनों को अस्पताल प्रबंधन ने शव देने से इंकार कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि बुजुर्ग की पहले ही मौत हो चुकी थी, उसके बाद भी उसे वेंटिलेटर पर रखकर खर्च बढ़ाया गया।

27 अगस्त को उत्तर प्रदेश के शामली जिले के चौसाना गांव निवासी 50 वर्षीय मुकेश अपने भतीजे आसू के साथ बाइक से करनाल आ रहा था। जैसे ही दोनों टापू गांव के पास पहुंचे एक कार ने टक्कर मार दी। जिससे बुजुर्ग लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा और भतीजा भी चोटिल हो गया। बुजुर्ग को करनाल के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया मगर शनिवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ रोष जाहिर करते हुए आरोप लगाया कि उनके मरीज की पहले ही मौत हो चुकी थी मगर डॉक्टरों ने गुमराह कर शव को वेंटिलेटर पर रखा और अधिक बिल बनाया। सूचना पर पहुंची कुंजपुरा थाना पुलिस ने मामले को शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed