फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Elderly cut off from the engine crossing the railway track

रेलवे ट्रैक पार करते इंजन से कटी बुजुर्ग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 02:42 AM IST
विज्ञापन
Elderly cut off from the engine crossing the railway track
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। एक छोटी सी लापरवाही जान पर भारी पड़ जाती है। ऐसी लापरवाही के चलते अक्सर रेलवे ट्रैक पार करते समय लोगों की जान चली जाती है। शनिवार को भी ऐसा ही हुआ जहां, बजीदा रेलवे स्टेशन पर सुबह मालगाड़ी की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। शव मालगाड़ी के इंजन के हुक से फंस गया। जिस कारण करीब एक घंटे तक मालगाड़ी अप साइड में ट्रैक पर खड़ी रही। सूचना मिलते ही करनाल जीआरपी थाने से कर्मचारी मौके पर पहुंचे और शव को हुक से उतारकर मोर्चरी हाउस भेजा। महिला की शिनाख्त भूसली गांव निवासी शांति देवी (75) के रूप में हुई है। जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम की कार्यवाही के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
यह घटना सुबह करीब 11:30 बजे की है। बताया जा रहा है कि महिला रेल लाइन पार कर रही थी। उसी समय दिल्ली से अंबाला की ओर जा रही मालगाड़ी की चपेट में आ गई। जैसे ही बुजुर्ग महिला की मालगाड़ी के इंजन से टक्कर हुई उसके कपड़े इंजन के आगे लगे हुक में फंस गए। जिस कारण चालक को गाड़ी रोकनी पड़ी। जीआरपी कर्मियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर महिला के शव को इंजन के हुक से नीचे उतारा। गाड़ी चालक के बयान दर्ज किए और उसके बाद मालगाड़ी रवाना हुई।
विज्ञापन

जीआरपी थाना की विवेचना अधिकारी कविता के अनुसार बजीदा रेलवे स्टेशन मास्टर ने सूचना दी तो तुरंत कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। बुजुर्ग महिला का शव मालगाड़ी के इंजन के हुक में अटका था। उन्होंने शव कब्जे में ले लिया और मालगाड़ी को रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed