{"_id":"67e1c8e8478c1dda280dbaa6","slug":"eight-ready-and-two-under-construction-houses-demolished-karnal-news-c-18-knl1008-608467-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: आठ तैयार और दो निर्माणाधीन मकान ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: आठ तैयार और दो निर्माणाधीन मकान ध्वस्त
विज्ञापन
- राइस मिल के अंदर काटी जा रही अवैध कॉलोनी में डीटीपी ने की तोड़फोड़
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) सतीश कुमार की टीम ने सोमवार को अवैध कॉलोनी में तोड़फोड़ की। इस दौरान लाखों रुपये लगाकर तैयार किए गए आठ तैयार व दो निर्माणाधीन भवनों को भी ध्वस्त कर दिया गया है। वहीं चार मकानों को सील कर दिया गया है।
पिछला वर्ष किसी न किसी चुनाव में बीता है, अधिकतर समय में आचार संहिता लागू रही। शेष समय में वोट लेने के चक्कर में सरकार भी शांत रही। जमीन की खरीदफरोख्त में लगे कारोबारियों, कॉलोनाइजरों ने शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण अंचलों तक में बड़ी-बड़ी अवैध कॉलोनियों को विकसित किया। अब निकाय चुनाव बीतने के बाद डीटीपी ने इन अवैध कॉलोनियों पर शिकंजा कसते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। बीते 10 दिनों से लगातार अवैध कॉलोनियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है।
डीटीपी सतीश कुमार की टीम ने सोमवार को करनाल शहरी क्षेत्र में गिरड़े पीर के पीछे लगभग तीन एकड़ में शर्मा राइस मिल में काटी जा रही एक अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई की। ड्यूटी मजिस्ट्रेट और भारी पुलिस बल के साथ जाकर यहां जेसीबी से तोड़फोड़ शुरू की। कुछ लोग विरोध करने पहुंचे भी, लेकिन भारी पुलिस बल देखकर खुलकर विरोध करने की हिम्मत नहीं जुटा सके। यहां पर आठ तैयार और दो निर्माणाधीन मकानों, सभी पक्की सड़कों, चार डीपीसी, सीवर नेटवर्क व बिजली के खंभों को ध्वस्त कर दिया गया। चार मकानों को सील भी किया गया है। जिला नगर योजनाकार ने अपील की कि कोई व्यक्ति अवैध कॉलोनी में निर्माण न करे अन्यथा तोड़फोड़ की कार्रवाई की जाएगी।