फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Eight people missing from three different police station areas in Karnal

Karnal: तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों से आठ लोग लापता; तीन महिलाएं, दो युवक, दो बच्चों सहित एक लड़की शामिल

Wed, 30 Aug 2023 02:24 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 30 Aug 2023 02:24 PM IST
सार

करनाल में घरों से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने के मामले बढ़े हैं। इनमें तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों तीन महिलाएं, दो युवक, दो बच्चों सहित एक लड़की शामिल है। पुलिस ने पीड़ित परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Eight people missing from three different police station areas in Karnal
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

करनाल के तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों तीन महिलाएं, दो युवक, दो बच्चों सहित एक लड़की अपने घरों से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। सभी के परिजनों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है और सभी को जल्द तलाशने की पुलिस से गुहार लगाई है। इन आठ लापता में चार शहर थाना क्षेत्र, तीन तरावड़ी थाना क्षेत्र और एक निसिंग थाना क्षेत्र से संबंधित है। पुलिस ने पीड़ित परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


केस - एक
करनाल के न्यू बहादुर चंद कॉलोनी निवासी सतपाल शर्मा ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 24 अगस्त को उसका 30 वर्षीय बेटा रवि घर से किसी काम से चंडीगढ़ गया था। जब उसका लड़का शाम तक वापस नहीं आया तो उसने अपने बेटे को फोन किया तो उसने बोला कि वह थोड़ी देर तक घर आ जाएगा लेकिन वह घर नहीं आया। उसने फिर बाद में मैसेज किया कि वह कल सुबह तक घर आ जाएगा लेकिन जब वह सुबह तक नहीं आया तो उसने अपने बेटे को फोन किया तो उसका फोन बंद मिला।
विज्ञापन


केस - दो
करनाल के राजीव कॉलोनी कैथल रोड निवासी कृष्ण कुमार ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि तीन अगस्त को उसकी 29 वर्षीय पत्नी किरण घर में किसी को बिना बताए अपने दोनों बच्चों और मोबाइल, सारे गहने व नकदी लेकर कहीं चली गई है। उसकी पत्नी व दोनों बच्चों की तलाश की जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस - तीन
निसिंग के डाचर गांव निवासी सुखविंद्र कौर ने निसिंग थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 29 अगस्त को उसकी 25 वर्षीय लड़की रणजीत कौर उर्फ रानी अपने माइके में आई हुई थी तो वह उसको कहकर गई थी कि वह गुरुद्वारा डाचर में जा रही है। वह अपने दोनों बच्चों के साथ शाम को गुरुद्वारा भी गई लेकिन उसके बाद वह वहां से लापता हो गई। गुरुद्वारा के पास खेत में काम रहे एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी लड़की किसी लड़के साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर चली गई है। पीड़िता ने निगदू निवासी गौरव पर उसकी लड़की को भगाकर ले जाने आरोप लगाया है।

केस - चार 
तरावड़ी के तखाना गांव निवासी रीना देवी ने तरावड़ी थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 28 अगस्त को दोपहर दो बजे उसका 26 वर्षीय पति सोनू कुमार घर से किसी को बिना कुछ कहे कहीं चला गया है। घर पर उनका किसी से कोई झगड़ा नहीं था। उन्होंने अपने तौर उनकी तलाश कर ली है लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है।

केस - पांच
तरावड़ी के सग्गा गांव निवासी धर्मपाल ने तरावड़ी थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 29 अगस्त को सुबह 11.30 बजे 21 वर्षीय उसकी लड़की मेघा उर्फ निक्की बिना बताए घर से कहीं चली गई है। जिसकी उन्होंने गांव व रिश्तेदारियों में तलाश कर ली है लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा।


केस - छह
तरावड़ी के जय चंद्र साहनी ने तरावड़ी थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पशु क्लीनिक के पास रहता है। उसकी 35 वर्षीय पत्नी रंजू देवी 29 अगस्त को दो बजे अपने पांच बच्चों को छोड़कर चली गई है। जाते समय वह किसी को कुछ बोल कर नहीं गई और ना ही अपना फोन उठा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed