फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Eight more special trains for Maha Kumbh will be available from Cantt

Karnal News: महाकुंभ के लिए आठ और स्पेशल ट्रेनें, कैंट से मिलेंगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Eight more special trains for Maha Kumbh will be available from Cantt
करनाल। उत्तर रेलवे की ओर से महाकुंभ में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए आठ ओर स्पेशल ट्रेनें चला दी हैं। अब महाकुंभ तक जाने के लिए ट्रेनों की संख्या 14 हो गई है। हालांकि करनाल स्टेशन से सीधे प्रयागराज के लिए केवल दो ट्रेनें हैं। बाकी ट्रेन अंबाला से पकड़ी जा सकती हैं। वहीं, दिल्ली से भी ट्रेनों में सीट बुक कराई जा सकती है।
विज्ञापन

करीब 750 किलोमीटर का सफर इन ट्रेनों में 12 से 14 घंटे में तय किया जा सकता है। हालांकि महाकुंभ को देखते हुए ट्रेनों में सीटों का आरक्षित करने की होड़ मची हुई है। यात्री वेटिंग टिकटों पर भी सफर करने को तैयार हैं। इनमें ट्रेन नंबर 04526 बठिंडा से 19, 22 व 25 जनवरी और 8, 18 व 22 फरवरी को सुबह 4.30 बजे चलेगी। वापसी में ये ट्रेन नंबर 04524 फाफामऊ से 20, 23 और 26 जनवरी और 9, 19 व 23 फरवरी को चलेगी। दूसरी ट्रेन 04528 का संचालन 17, 20 व 25 जनवरी और 9, 15 व 23 फरवरी को चलेगी। वापसी में ये ट्रेन नंबर 04527 फाफामऊ से 18, 21 व 26 जनवरी और 10, 16 व 24 फरवरी को चलेगी। तीसरी ट्रेन नंबर 04662 अमृतसर से 9 व 19 जनवरी और 6 फरवरी को चलेगी।
विज्ञापन

वापसी में ट्रेन 04661 फाफामऊ से 11 व 21 जनवरी और आठ फरवरी को चलेगी। चौथी ट्रेन नंबर 04664 फिरोजपुर से 25 जनवरी और वापसी में 04665 फाफामऊ से 26 जनवरी को चलेगी। करनाल स्टेशन से सीधे प्रयागराज के लिए दो ट्रेनें हैं। इनमें पहली ट्रेन नंबर 12312 नेताजी एक्सप्रेस है। जो करनाल से सुबह 3:32 पर चलकर शाम को 5:56 पर प्रयागराज जंक्शन पर उतारती है। दूसरी ट्रेन 18310 जम्मूतवी-संभलपुर एक्सप्रेस है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये सुबह करीब 3:40 पर करनाल से चलकर शाम को पांच बजे प्रयागराज पहुंचती है। हालांकि इस ट्रेन को शुक्रवार को जम्मू तवी और अमृतसर जंक्शन के बीच रद्द किया गया था। जो अमृतसर से दोबारा चालू होगी। इसके अलावा 18102 जम्मूतवी-टाटानगर और 03310 जम्मूतवी-धनबाद स्पेशल का ठहराव प्रयागराज में है। ट्रेन नंबर 14218 ऊंचाहार एक्सप्रेस प्रयागराज और 22432 कैप्टन तुषार महाजन-सुबेदारगंज का ठहराव भी हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed