फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Education will know the interest of students coming in first class

Karnal News: पहली कक्षा में आए विद्यार्थियों की अभिरुचि जानेगा शिक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 05:48 AM IST
विज्ञापन
Education will know the interest of students coming in first class
- विद्या प्रवेश कार्यक्रम के तहत जिले के सभी स्कूलों में होगा आकलन
विज्ञापन


- एनसीईआरटी की ओर से शुरू किया गया है विशेष कार्यक्रम

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। बेहतर शिक्षा देने के उद्देश्य के साथ शिक्षा विभाग अब पहली कक्षा में आने वाले बच्चों की अभिरुचि भी जानेगा। इसके लिए विशेष तौर पर एनसीईआरटी की ओर से कार्यक्रम तैयार किया गया है। विद्या प्रवेश कार्यक्रम के तहत कई गतिविधियों का आयोजन होगा, इसमें विद्यार्थियों की अलग-अलग अभिरुचि संबंधित रिकाॅर्ड विभाग तैयार करेगा।

हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के तहत करनाल जिले के सभी विद्यालयों का निपुण कार्यक्रम के माध्यम से प्रथम कक्षा के विद्यार्थियों एवं अध्यापकों का विद्या प्रवेश के तहत आकलन किया जाएगा। यह कार्यक्रम 15 जुलाई तक चलेगा, जिसमें विद्यालयों के साथ-साथ उनके अभिभावकों, कक्षा के अध्यापकों व स्कूल मुखिया का विस्तृत आकलन होगा। करनाल जिले के लिए निदेशालय द्वारा नियुक्त फील्ड सर्वेक्षक अनिल सैनी, दलीप सिंह और हंसराज के माध्यम से निपुण जिला समन्वयक विपिन कुमार की देखरेख में किया जाएगा। पहले चरण में मुख्यालय स्तर पर जिले के तीन राजकीय विद्यालय प्रेमनगर, फूसगढ़ और बांसोगेट में गतिविधियां कराई जा रही हैं, जहां पर एनसीईआरटी की टीम भी पहुंची है। इसके बाद जिला स्तरीय टीम सभी 779 राजकीय विद्यालयों में दस्तक देगी।
विज्ञापन


शिक्षण कार्य में लाएंगे एकरूपता
विद्या प्रवेश कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बाल वाटिका या नर्सरी कक्षा से प्रथम कक्षा में आए विद्यार्थियों की अभिरुचियों को जानते हुए उनके शिक्षण कार्य में एकरूपता लाना है। यह विद्या प्रवेश आंकलन का कार्य एनसीईआरटी की देखरेख में किया जा रहा है। आज करनाल जिले के राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय प्रेमनगर का विस्तृत आंकलन किया गया जिसकी विस्तृत रिपोर्ट बनाकर एनसीईआरटी भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई विषयों पर ली जानकारी
पहले स्कूल में भारत सरकार की ओर से नियुक्त आईएएस प्रशिक्षु साक्षी मिश्रा, आयुष दयंत, आकांशा गुप्ता, शिवानी गोयल ने सीएमजीजीए जोरजे के नेतृत्व में विद्यालय में होने वाली गतिविधियों की विस्तृत जानकारी हासिल की। सभी प्रशिक्षु अधिकारियों ने शिक्षा विभाग द्वारा चलाई जा रही अनेक योजनाओं की जानकारी हासिल की। जांच उपरांत सभी प्रशिक्षु अधिकारियों विद्यालय मुखिया एवं स्कूल प्रबंधन की सराहना की। इस अवसर पर निपुण जिला कोर्डिनेटर विपिन कुमार, निदेशालय द्वारा नियुक्त फील्ड सर्वेक्षक अनिल सैनी, दलीप सिंह, हंसराज और रामनिवास सोलंकी व प्रवीण आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed