फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Education proved the foolishness of cold fury

ठंड के कहर में भारी पड़ी शिक्षा विभाग की नासमझी

Wed, 25 Dec 2013 12:17 AM IST
कुरुक्षेत्र
कुरुक्षेत्र Updated Wed, 25 Dec 2013 12:17 AM IST
विज्ञापन
Education proved the foolishness of cold fury
शिक्षा विभाग की नासमझी का खामियाजा विद्यार्थियों ने सर्दी की ठिठुरन के साथ भुगता। शनिवार को कुरुक्षेत्र के डीसी की ओर से जारी स्कूलों के समय में परिवर्तन करने के आदेश जिला शिक्षा विभाग ने कितनी गंभीरता से लिए अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्हें मंगलवार तक ये तक मालूम नहीं था कि समय परिवर्तन का आदेश किस श्रेणी के स्कूलों के लिए दिया था।
विज्ञापन


लिहाजा डीसी के आदेशों को ठीक से समझने की बजाए लापरवाही से अमलीजामा पहनाया गया। सोमवार को शहर के एक प्राइवेट स्कूल में सभी प्राचार्यों की बैठक बुलाई गई, जहां जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी प्राइमरी स्कूलों के समय में परिवर्तन करने निर्देश दिए। हालांकि दो दिन पहले समाचार पत्रों में डीसी के आदेशानुसार सभी श्रेणी के स्कूलों का समय परिवर्तन संबंधित खबरें भी प्रकाशित हुई थीं।
विज्ञापन


यहां गौरतलब है कि मंगलवार सुबह छठी से 12 तक के सरकारी स्कूलों का दौरा किया तो यहां के प्राचार्य, स्टाफ और विद्यार्थियों ने जो जानकारी दी, उसने जिला शिक्षा विभाग की लापरवाही उजागर हुई। उल्लेखनीय है कि इन स्कूलों में पढ़ने वाले अधिकांश विद्यार्थी आसपास के गांवों से भी आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे बड़ी दुविधा दो शिफ्ट में चलने वाले सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राओं के लिए रही, क्योंकि जहां अन्य स्कूलों का सर्दियों में समय सुबह नौ से शुरू होता है और डीसी के आदेशानुसार इन स्कूलों का समय 10 बजे किया जा चुका है, वहीं डबल शिफ्ट वाले स्कूलों का समय अभी भी सुबह 7 बजकर 50 मिनट का है, जबकि ऐसे स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थी आसपास गांवों से भी आते हैं। सुबह 7:50 बजे स्कूल पहुंचने के लिए ये छात्र-छात्राएं घर से कितने बजे निकलती होंगे इसका अंदाजा डीसी, शिक्षा विभाग और स्कूल स्टाफ भली प्रकार समझ सकते हैं।  

1300 छात्राएं आती हैं सुबह ठंड में
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थानेसर की उप प्रधानाचार्य सुदेश शर्मा ने बताया कि स्कूल में 1300 छात्राएं सुबह 8:00 से 12:30 बजे और करीब 500 छात्राएं 12:30 से 5:00 बजे की शिफ्ट में पढ़ती हैं। उनके अनुसार प्राचार्य मंजू रहेजा आज एक केस के सिलसिले में कोर्ट गई हैं।

बैठक में स्पष्ट नहीं हुए आदेश : रहेजा
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्य मंजू रहेजा ने बताया कि सोमवार को डीईओ ने सोमवार को सभी प्राचार्यों की एक बैठक थानेसर के आर्य स्कूल में ली थी, जिसमें डीसी द्वारा दिए गए आदेशों को सिर्फ प्राथमिक स्कूलों पर ही लागू बताया था, लेकिन आज उन्हें ज्ञात हुआ है कि यह आदेश सभी स्कूलों के लिए हैं।


ठंड से बचने के लिए बंद कमरे में पढ़ाई
डीसी निखिल गजराज ारा मौसम के मिजाज को देखते हुए स्कूलों के समय में परिवर्तन के आदेश शनिवार को दिए गए थे। जिन सरकारी स्कूलों में इन निर्देशों की पालना नहीं हुई। आज सुबह जब स्कूलों का दौरा किया गया तो में यहां सर्दी से बचने के लिए क्लासरूम में पढ़ाई बंद कमरों में जारी दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed