Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Education department plans to make schools tobacco free

Karnal News: शिक्षा विभाग ने विद्यालयों को तंबाकू मुक्त बनाने की बनाई योजना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Education department plans to make schools tobacco free
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। राजकीय व निजी विद्यालयों को तंबाकू मुक्त बनाने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से योजना बनाई गई। यह पहल तंबाकू मुक्त शैक्षणिक संस्थान अभियान के तहत शुरू की गई है। इसके लिए जिला स्तरीय समन्वयक नियुक्त किए जाएंगे। जो विद्यालयों में जाकर तंबाकू निषेध नियमों का पालन सुनिश्चित करेंगे।

समन्वयक प्राचार्यों और शिक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे, ताकि विद्यालयों में तंबाकू मुक्त वातावरण बनाए रखा जा सके। स्कूल परिसर और उसके 100 मीटर दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री और सेवन पर सख्त पाबंदी लागू है। विद्यालय स्तर पर बच्चों को विशेष वर्कशॉप, पोस्टर प्रतियोगिता और नो-टोबैको प्रतिज्ञा दिलवाई जाएगी। वहीं अभिभावकों को भी इस अभियान से जोड़ा जाएगा, ताकि बच्चे घर और स्कूल दोनों जगह नशामुक्त वातावरण में रह सकें।
विज्ञापन

जिला स्तर से लेकर स्कूल स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त
इस पहल को प्रभावी बनाने के लिए जिला स्तर और स्कूल स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। इन अधिकारियों का काम स्कूलों में निगरानी करना, शिक्षक और छात्रों को मार्गदर्शन देना और अभियान के नियमों का पालन सुनिश्चित करना होगा। जिला स्तर के नोडल खंड स्तर के नोडल से रिपोर्ट लेंगे। वहीं खंड स्तर के नोडल स्कूल स्तर पर बनाए गए नोडल से संपर्क करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर महीने स्कूलों में करवाई जाएंगी विभिन्न गतिविधियां
- छात्र वर्कशॉप और जागरूकता सेशन

- पोस्टर और निबंध प्रतियोगिताएं

- नो-टोबैको प्रतिज्ञा अभियान

- तंबाकू मुक्त रैली

- क्विज प्रतियोगिता

- नुक्कड़ नाटक

यह पहल एनसीईआरटी के तंबाकू फ्री एजुकेशन इंस्टीट्यूट के तहत शुरू की गई है। इसका उद्देश्य बच्चों और शिक्षकों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और देश के स्कूलों में तंबाकू मुक्त वातावरण सुनिश्चित करना है। - सुदेश ठुकराल, जिला शिक्षा अधिकारी
---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed