फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Echo of Jai Shri Ram and Jai Mahakal in Kalash Yatra

Karnal News: कलश यात्रा में जय श्रीराम और जय महाकाल की गूंज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Echo of Jai Shri Ram and Jai Mahakal in Kalash Yatra
आनंद विहार में स्थापित शिव शक्ति धाम मंदिर में हुआ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। आनंद विहार में स्थापित शिव शक्ति धाम मंदिर में शुक्रवार को मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह के शुभारंभ पर कलश यात्रा निकाली गई। जिसका शुभारंभ मानव सेवा संघ के संचालक स्वामी प्रेममूर्ती, पूर्व पार्षद जोगिंद्र शर्मा ने किया।
मंदिर से शुरू हुई कलश यात्रा हांसी रोड तक परिक्रमा कर वापस मंदिर में विश्राम लिया। कलश यात्रा का श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। वहीं शिव शक्ति सेवा समिति मंडल के पदाधिकारी, सदस्य और आनंद विहार के लोग हाथों में जय माता दी, जय श्री राम और जय महाकाल लिखे ध्वज लेकर साथ-साथ चले। शिव शक्ति सेवा समिति मंडल के प्रधान राम ज्ञान सिंह ने कलश यात्रा में शामिल हुई महिलाओं व अतिथिगणों का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि भगवान शिव शंकर की कृपा से आनंद विहार में शिव शक्ति धाम मंदिर की स्थापना की गई है। काॅलोनीवासियों व शहर के लोगों का मंदिर निर्माण में सहयोग मिला है। छह फरवरी तक मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा। प्रतिदिन सायंकाल में माता की चौकी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें गायक महामाई का गुणगान करेंगे।
विज्ञापन


इस अवसर पर रामनाथ वर्मा, राज कुमार चौहान, सूर्य मंदिर के प्रधान सुरेश कुमार यादव, पूर्व पार्षद रजनी परोचा, रामाश्रय कुशवाहा, संजीव कुशवाहा, रवीन शर्मा, अरूण कुमार, सिंह, संजय कुमार, कौशल कुमार, संजीव पासवान और घूरन मेहतो विशेष रुप से उपस्थित रहे। प्रबंधन समिति में संरक्षक विश्वनाथ पाठक, प्रधान रामज्ञान सिंह, उपप्रधान दिलीप साह, महासचिव जितेंद्र कुमार, सह सचिव अभिषेक राज, सह सचिव रवीन शर्मा, कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार, ऑडिटर प्रभाष कुमार, प्रचार सचिव जितेंद्र ठाकुर, सह प्रचार सचिव नरेश कुमार, कानूनी सलाहकार कपिलदेव सिंह, सलाहकार निरंजन दास, मीडिया प्रभारी ओम कुमार, संगठन सचिव परमानंद कुमार, सह संगठन सचिव संजीव कुमार, बलविंद्र गुप्ता व उपेंद्र कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed