{"_id":"670721b587fb5d6aa90e94a9","slug":"durga-maa-sitting-in-bengali-locality-karnal-news-c-18-knl1008-495507-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: बंगाली मोहल्ले में विराजीं दुर्गा मां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: बंगाली मोहल्ले में विराजीं दुर्गा मां
विज्ञापन
बंगाली मोहल्ले में विराजीं दुर्गा मां
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। बंगाली कॉलोनी में बुधवार से ढाक की थाप पर दुर्गा पूजा का आगाज हो गया। पांच दिनों तक चलने वाली दुर्गा पूजा में इस बार दिल्ली से आठ फुट की दुर्गा जी, महिषासुर, गणेश, कार्तिक, लक्ष्मीजी, सरस्वती जी और इन सभी के वाहन मंगवाए गए हैं।
बुधवार शाम पंडित शुभांदु चक्रवती ने दुर्गा पूजा का शुभारंभ किया। अष्टमी के अवसर पर 108 कमल के फूलों में 108 दीपक जलाकर संध्या में मां दुर्गा की पूजा होगी। नौवीं को हवन का आयोजन किया जाएगा। 10वीं को सिंदूर खेला और गाजेबाजे के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा को पश्चिमी यमुना नहर में विसर्जन किया जाएगा।
वहीं सप्तमी, अष्टमी और नवमी को भंडारे का आयोजन किया जाएगा। मां दुर्गा के दरबार में दिल्ली की भावना ने सेवा की है। इन दिनों मां दुर्गा के लिए रसोई अंजना दास, सुनीता, रिंकी विश्वास, नितिका शाह और मंजू पुनिया तैयार करेंगी। मंदिर सेवा सुमित विश्वास, सुभाष मंडल, रजनीत दास और पंकज पाल संभालेंगे। श्रद्धालु रिंकी विश्वास, नितिका शाह और सुमित विश्वास ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मां दुर्गा की पूजा की जाएगी। नौ अक्तूबर से सुबह-शाम मां दुर्गा की पूजा की जाएगी।