फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Due to fog, two vehicles collided on the highway traffic jam occurred.

Karnal News: कोहरे के कारण हाईवे पर भिड़े दो वाहन… लगा जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Due to fog, two vehicles collided on the highway traffic jam occurred.
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त टेम्पू स्वयं
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। कोहरे के कारण शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर दो वाहनों की भिड़ंत हो गई। आगे चल रही कार में पीछे से पिकअप ने टक्कर मार दी। इससे दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। चालक बाल-बाल बचे। कर्णेश्वर मंदिर के पास हुए हादसे से हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस और राहगीरों ने धक्का देकर वाहनों को रास्ते से हटाया तो यातायात चालू हुआ।

शनिवार को सुबह 6 बजे से ही घना कोहरा छा गया था। हादसा सुबह करीब 8 बजे हुआ। करनाल नंबर की कार पीछे से तो दिल्ली नंबर की पिकअप आगे से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। दरवाजे भी टेड़े हो गए और चालक अंदर फंस गया। लोगों ने शीशा तोड़कर चालक को बाहर निकाला। पिकअप चालक शंकर ने बताया कि कोहरे के कारण हादसा हुआ है। गाड़ी चालक ने सर्विस लेन की तरफ उतरने के लिए अचानक मोड़ लिया था। कोहरे के कारण आगे की स्थिति समझ नहीं पाए। पुलिस जांच अधिकारी मुकेश ने बताया कि शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed