फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   DTC buses to Delhi every hour in the morning and evening; travel for rs 208 10% discount on QR tickets.

Karnal News: सुबह-शाम हर घंटे दिल्ली के लिए डीटीसी बस, 208 रुपये में सफर, क्यूआर टिकट पर 10 प्रतिशत छूट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
DTC buses to Delhi every hour in the morning and evening; travel for rs 208 10% discount on QR tickets.
करनाल। दिल्ली-करनाल रूट पर सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर है। अब दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की बसें सुबह और शाम को हर घंटे करनाल के पुराने बस अड्डे से दिल्ली के लिए उपलब्ध रहेंगी। दिल्ली तक का अधिकतम किराया 208 रुपये निर्धारित किया गया है। बसों में सीट पर लगे क्यूआर कोड को स्कैन कर ऑनलाइन टिकट लेने पर 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी।
विज्ञापन

डीटीसी की इस नई सुविधा के तहत रोजाना नौकरी, शिक्षा और व्यापार के लिए आने-जाने वाले यात्रियों को बेहतर और सस्ती परिवहन सुविधा मिलेगी। करनाल से दिल्ली तक इस रूट पर पानीपत, सोनीपत समेत कुल 12 प्रमुख ठहराव बनाए गए हैं। शहर के भीतर बस अड्डे से आईटीआई चौक होते हुए नमस्ते चौक तक करीब राष्ट्रीय राजमार्ग-44 समेत 10 स्थानों पर बसें रुकेंगी, जिससे स्थानीय यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

दिल्ली से पहले के ठहराव पर किराया दूरी के अनुसार तय किया गया है। शहर से लेकर मधुबन तक यात्रा करने वाले यात्रियों को मात्र 26 रुपये देने होंगे। यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए 35 सीटर बसों में महिलाओं और बुजुर्गों के लिए सीटें आरक्षित की गई हैं। बसों की अधिकतम रफ्तार 65 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित की गई है, जिससे सफर सुरक्षित और समयबद्ध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह रहेगी समयसारिणी
- सुबह 9:10 बजे पहली बस दिल्ली के लिए रवाना होगा। इसके बाद 10:10, 11:10, 12:10 और दोपहर 1:10 बजे बस चलेगी।
- शाम को 5:10 बजे पहली बस दिल्ली के लिए रवाना होगी। इसके अलावा 6:10, 7:10, 8:10 और 9:10 बजे बस रवाना होगी।

- आईएसबीटी दिल्ली से करनाल तक किराया
ठहराव


किराया (रुपये में)
सिंघू बॉर्डर


30
राई



51
बहालगढ़


51
मुरथल


67
गन्नौर


93
समालखा


109
पानीपत नया बस अड्डा
129
पानीपत


140
पानीपत टोल प्लाजा

145
घरौंडा


171
मधुबन


180
करनाल


208

- करनाल पुराने बस अड्डे से दिल्ली आईएसबीटी तक
ठहराव


किराया
मधुबन


26
घरौंडा


42
पानीपत टोल

68
पानीपत


73
पानीपत नया बस अड्डा
84
समालखा


104
गन्नौर


120
मुरथल


146
बहालगढ़


157
राई


162
सिंघू बॉर्डर


178
पुराना बस अड्डे से इन 10 ई-बसों के शुरू होने से निजी वाहनों पर निर्भरता कम होगी और ट्रैफिक व प्रदूषण में भी कमी आएगी। साथ ही यात्रियों को सस्ती, सुरक्षित और नियमित परिवहन सुविधा मिल सकेगी। - कुलदीप सिंह, जीएम रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed