{"_id":"65b19b2ce11d53b768083f45","slug":"drug-smuggler-kingpin-fled-abroad-with-tourist-visa-karnal-news-c-18-knl1008-312899-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: टूरिस्ट वीजा लेकर विदेश भागा नशा तस्कर सरगना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: टूरिस्ट वीजा लेकर विदेश भागा नशा तस्कर सरगना
विज्ञापन
हरियाणा पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए उत्तर प्रदेश के शामली में दी थी दबिश
- करनाल के फुसगढ़ में गोदाम बनाकर करते थे नशीली दवाइयों का धंधा
- यमुनानगर में भी बनाया था केंद्र
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। नशे की दवाइयां सप्लाई करने वाले सरगना को पुलिस उत्तर प्रदेश में ढूंढ़ रही है मगर वह विदेश में बैठा हुआ है। पुलिस की कार्रवाई से पहले ही शामली का रहने वाला आरोपी गोपाल उर्फ शारिक विदेश चला गया था। अब पुलिस आरोपी के विदेश से लौटने का इंतजार कर रही है। उधर, पुलिस ने रिमांड पर लिए आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा। दो दिन के रिमांड के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने यमुनानगर में दबिश दी थी मगर वहां हाथ कुछ नहीं लगा।
हरियाणा राज्य नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम को सूचना मिली कि फुसगढ़ स्थित दुर्गा कॉलोनी में सहारनपुर के कुंडा कलां निवासी राकिब अली और यमुना नगर के सावनपुरी निवासी प्रशांत गर्ग मिलकर किराए की दुकान को गोदाम बनाकर नशीली दवाइयों का धंधा करते हैं। पुलिस ने गोदाम में दबिश देकर तलाशी ली तो 51 दवाइयों की पेटियां बरामद हुईं। इनमें 1.17 लाख कैप्शूल ट्रामाडोल और 2.17 लाख टेबलेट एल्प्राजोलम की बरामद की गई। जबकि शामली के गांव बड़ी निवासी गोपाल उर्फ शारिक पुलिस के हाथ नहीं लग सका।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद दो दिन के रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह शामली के बड़ी गांव निवासी गोपाल उर्फ शारिक से दवाइयां लेते थे और अलग-अलग स्थानों पर सप्लाई करते थे। यमुनानगर में भी आरोपियों ने सेंटर बनाया हुआ था। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर यमुनानगर में भी दबिश दी मगर पुलिस के हाथ कुछ नहीं लग सका। पुलिस मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए शामली पहुंची। वहां पर पुलिस को पता चला कि आरोपी टूरिस्ट वीजा पर विदेश गया है। अब पुलिस आरोपी के स्वदेश लौटने का इंतजार कर रही है।