फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Drug smuggler caught from Jharkhand

Karnal News: नशा तस्कर को झारखंड से किया काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 05:17 AM IST
विज्ञापन
Drug smuggler caught from Jharkhand
- तीन लाख रुपये किए बरामद
विज्ञापन


करनाल। सीआईए असंध की टीम ने छह किलो अफीम के साथ पकड़े गए दो नशा तस्कर के मामले में मुख्य तस्कर को झारखंड से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पुलिस ने अफीम के बदले लिए हुए तीन लाख रुपये व कार बरामद की है। जिसमें आरोपी अफीम लेकर आया था। सीआईए इंचार्ज मनदीप सिंह ने बताया कि 26 जुलाई को उनकी टीम ने नशा तस्करी के मामले में दो आरोपी संजीव व रामफल को गिरफ्तार किया था। जिनसे छह किलो अफीम बरामद की थी। इन आरोपियों को कोर्ट में पेश कर आठ दिन के रिमांड पर लिया था। इन दोनों आरोपियों के बताने पर एक और आरोपी को गिरफ्तार किया था। जिसने इन दोनों आरोपियों को अफीम लाने के लिए रुपये दिए थे। इसके साथ ही आरोपियों द्वारा बताए गए मुख्य तस्कर झारखंड निवासी अनिल कुमार यादव को 31 जुलाई को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को झारखंड की कोर्ट में पेश कर दो दिन राहदारी रिमांड पर लिया गया। दो अगस्त को टीम आरोपी को लेकर करनाल पहुंची। इसके बाद पहले पकड़े गए दोनों नशा तस्कर व मुख्य नशा तस्कर का रिमांड खत्म होने पर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed