{"_id":"6af381bdd648c16d370e7e68","slug":"drug-pills-recovered-from-inmate-serving-life-sentence-karnal-news-c-18-knl1018-1029330-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी से मिलीं नशे की गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी से मिलीं नशे की गोलियां
विज्ञापन
करनाल। जिला जेल में 21 दिन की फरलो काटकर लौटे कैदी पानीपत के रेरकला निवासी रिंकू से नशीली गोलियां बरामद हुई हैं। कैदी ने गोलियों को लाल रंग के गुब्बारे में डालकर निगल लिया था। जेल प्रशासन को उस पर नशीला पदार्थ लेकर आने का संदेह था। इसी आधार पर उसे कड़ी निगरानी में जेल अस्पताल में रखा गया था। आठ नवंबर की रात शौचालय जाने के दौरान वार्डर ने तलाशी ली तो गुब्बारे में छिपाई गई एडिनॉक मार्का गोलियां बरामद हुईं। जेल उप अधीक्षक की शिकायत पर थाना रामनगर पुलिस ने कैदी के खिलाफ एनडीपीएस और प्रिजन एक्ट की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज की।
पुलिस को दी शिकायत में जेल उप अधीक्षक धर्मचंद ने बताया कि कैदी रिंकू 2017 की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। अदालत ने हत्या के मामले में दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास और 30 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी। जुर्माना नहीं भरने पर तीन साल के अतिरिक्त कठोर कारावास का भी आदेश था।
रिंकू 21 दिन की फरलो पूरी करने के बाद सात नवंबर 2026 की शाम को जेल में वापस पहुंचा था। पहले से मिली सूचना और संदेह के आधार पर ड्योढ़ी में उसकी और उसके सामान की गहन तलाशी ली गई। इसके बाद उसे निगरानी के लिए जेल अस्पताल में रखा गया। 8 नवंबर की रात करीब 10:30 बजे जब वह शौचालय गया तो वार्डर महेंद्र सिंह ने उसकी तलाशी ली। इस दौरान लाल रंग के रबर के गुब्बारे में छिपाकर रखी गई गोलियां मिलीं।
विज्ञापन
पूछताछ में पेट में निगलकर लाने की बात कही
जेल प्रशासन के अनुसार, पूछताछ में कैदी ने बताया कि वह नशीली गोलियां गुब्बारे में डालकर निगलकर जेल में लेकर आया था। इसके बाद जेल चिकित्सा अधिकारी ने उसका मेडिकल परीक्षण किया। बरामद गोलियों का गुब्बारे सहित डिजिटल कांटे पर वजन किया गया, जो 6 ग्राम 47 मिलीग्राम निकला। जेल प्रशासन ने सहायक अधीक्षक की मौजूदगी में गोलियों को सफेद कागज के लिफाफे में रखकर सीलबंद किया और पुलिस को सौंप दिया।