फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Drug dealers unbridled, 29 percent increase in cases in one year

Karnal News: नशे के सौदागर बेलगाम, एक साल में 29 फीसदी केस बढ़े

Sun, 19 Mar 2023 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sun, 19 Mar 2023 02:23 AM IST
विज्ञापन
Drug dealers unbridled, 29 percent increase in cases in one year
संजू कुमार
विज्ञापन

करनाल। पुलिस नशा तस्करी रोकने के लिए लगातार अभियान चलाने का दावा कर रही, इसके बावजूद नशा तस्करी पर लगाम नहीं लग पा रही है। जिसका नतीजा यह है कि जिले में पिछले एक वर्ष में नशा तस्करी के मामलों में 29 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 2021 में पुलिस ने नशा तस्करी के 198 केस दर्ज कर 261 तस्करों को गिरफ्तार किया था। जबकि वर्ष 2022 में 280 मामले सामने आए। इनमें पुलिस ने 336 तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनमें गांजा और स्मैक की तस्करी के ही 151 मामले हैं।
पुलिस के अनुसार नशा तस्करों में विदेशी भी शामिल हैं। वे दिल्ली में बैठकर हरियाणा और आसपास के राज्यों में नशा सप्लाई करते हैं। इस वर्ष फरवरी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने तीन नाइजीरियन को नशा तस्करी में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इस मामले में पुलिस अन्य आरोपियों की धरपकड़ में जुटी है। नाइजीरिया के नागरिक हेरोइन और आइस ड्रग्स बेचते पकड़े गए थे। संवाद
विज्ञापन



नशा तस्करी रोकने के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। वर्ष 2021 की अपेक्षा वर्ष 2022 में नशा तस्करी के मामलों में अधिक कार्रवाई की गई है। नशीले पदार्थ के साथ तस्करों की गिरफ्तारी की गई है। नशा तस्करों की 10 हजार की प्रॉपर्टी को भी सीज किया गया है। नशा तस्करी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




- गंगाराम पूनिया, एसपी करनाल

पिछले दो साल में दर्ज केस और पकड़े गए आरोपी व बरामद नशा
नशीला पदार्थ केस दर्ज 2021 केस दर्ज वर्ष 2022 गिरफ्तारी 2021 गिरफ्तारी 2022 रिकवरी 2021 रिकवरी 2022
अफीम 26 27 44 41 73.275 20.919 चरस/सुल्फा 08 18 09 42 3.609 5.901
स्मैक 50 53 59 68 0.832 0.872 पॉपी हस्क 28 36 39 41 678.465 154.936

गांजा 68 98 85 106 142.377 113.998
अफीम पौधा 01 06 01 05 7.575 183.610
मेडिसिन 15 34 21 42 52.070 185.640
हेरोइन 00 07 00 10 00000 0.336
कुल 198 280 261 336
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed