{"_id":"6a90a17d495801a81c0830ba","slug":"driverless-car-rolled-backwards-down-the-street-and-crashed-into-an-electric-pole-karnal-news-c-18-knl1018-978832-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: बिना चालक गली में पीछे दौड़ी कार, बिजली के खंभे से टकराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: बिना चालक गली में पीछे दौड़ी कार, बिजली के खंभे से टकराई
विज्ञापन
पीछे की ओर जाती कार का सीसीटीवी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घरौंडा। शहर के वार्ड नंबर-5 स्थित वीर राइस मिल कॉलोनी की गली में उस समय बड़ा हादसा बच गया जब घर के सामने खड़ी एक कार अचानक बिना ड्राइवर के पीछे की ओर चल पड़ी। देखते ही देखते कार तेज गति से बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बिजली का खंभा टूटकर सामने स्थित मकान की छत पर जा गिरा। इसके बाद कार दीवार से जा टकराई, जिससे उसका पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। पूरी घटना गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसकी फुटेज अब सामने आई है।
वीर राइस मिल कॉलोनी निवासी रिंकू कपूर दो दिन पहले नई कार लेकर आए थे। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि कार का चालक घर के सामने गली में कार खड़ी करता है। इसके बाद जैसे ही वह कार से नीचे उतरता है, अचानक कार पीछे की ओर चल पड़ती है। कार को तेजी से पीछे जाते देखकर चालक उसे रोकने के लिए उसके पीछे दौड़ता है लेकिन कार की रफ्तार अधिक होने के कारण वह उसे रोक नहीं पाता।
कुछ सेकंड में कार बिजली के खंभे से जा टकराती है। टक्कर लगते ही बिजली का खंभा टूटकर सामने स्थित मकान की छत पर जा गिरता है। इसके बाद कार आगे जाकर दीवार से टकरा जाती है। हादसे के कारण कार को काफी नुकसान पहुंचा और उसका पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
कार में बच्चा होने की भी बात सामने आई
बताया जा रहा है जिस समय कार अचानक चल पड़ी, उस समय कार में एक छोटा बच्चा पहले से बैठा था। कार के अचानक पीछे की ओर दौड़ने के बाद एक अन्य बच्चा भी कार में बैठने का प्रयास करता दिखाई दिया। कार को अनियंत्रित तरीके से जाते देखकर चालक ने उसे रोकने की पूरी कोशिश की, लेकिन तब तक कार बिजली के खंभे से टकरा चुकी थी।
-- -
हेंडब्रेक नहीं लगा या गाड़ी ऑन रही होगी
ऑटोमोबाइल इंजीनियर सोम पाल का कहना है कि गाड़ी अचानक से पीछे नहीं जा सकती। नई गाड़ी के पीछे जाने की कई वजह हो सकती हैं। हो सकता है कार ऑन रह गई हो या फिर चालक ने हेंड ब्रेक न लगाया हो। यदि कार बंद है और हैंडब्रेक लगा है तो वह पीछे नहीं जा सकती।