फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Driver and helper changing tire of truck hit by trolley both died on the spot

Haryana Accident: ट्रक का टायर बदल रहे चालक और हेल्पर को ट्राले ने मारी टक्कर, दोनों की मौत, टायर में फंसे शव

Sun, 22 Dec 2024 06:57 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 22 Dec 2024 06:57 PM IST
सार

कनला के इंद्री-लाडवा हाईवे पर पर एक बेकाबू ट्राला चालक ने दो लोगों को कूचल दिया। हादसे में दोनों की मौत हो गई। मृतक ट्रक के चालक और हेल्पर थे, जो सड़क किनारे ट्रक खड़ा कर उसका टायर बदल रहे थे। 

विज्ञापन
Driver and helper changing tire of truck hit by trolley both died on the spot
हादसे में क्षतिग्रस्त ट्रक। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के करनाल में सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हुई है। इंद्री-लाडवा मार्ग पर गांव खानपुर के पास रविवार सुबह हुए सड़क हादसे में ट्रक चालक ओर हेल्पर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची ओर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए करनाल भेज दिया। 
विज्ञापन


शामली (उत्तरप्रदेश) निवासी चालक इमरान और हेल्पर अरुण ट्रक में रेत लोड कर पोंटा साहिब से शामली जा रहे थे। जैसे ही दोनों लाडवा इंद्री मार्ग पर गांव खानपुर के पास पहुंचे तो उनके ट्रक का टायर पंक्चर हो गया। जिस पर चालक इमरान और हेल्पर दोनों ट्रक से उतरकर टायर बदलने का प्रयास करने लगे तो अचानक पीछे से आ रहे तेज गति बजरी से लोड ट्राले ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही चालक और हेल्पर दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


हादसा इतना भयानक था कि दोनों के शव ट्रक के नीचे फंस गए। जिन्हें पुलिस ने हाइड्रा की सहायता से बाहर निकाला। इंद्री थाना प्रभारी श्रीभगवान ने बताया कि दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा दिया है। जांच शुरू कर दी है। ट्राले चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार ने रेहड़ी चालक को मारी टक्कर, मौत
निगदू के समीप रेहड़ी चला रहे एक युवक को कार चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 परिजनों के अनुसार गांव निगदू निवासी 38 वर्षीय कश्मीरी रेहड़ी में खाद लेकर गांव की तरफ आ रहा था तो पीछे से कार ने उसकी रेहड़ी को टक्कर मार दी। जिससे कश्मीरी की मौत हो गई। कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। कार में सवार दो व्यक्ति वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed