{"_id":"65c94a7f03f5a934c7075cb4","slug":"dr-umer-ilyasi-will-be-honored-karnal-news-c-18-knl1008-324339-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: डॉ. उमेर इलियासी होंगे सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: डॉ. उमेर इलियासी होंगे सम्मानित
विज्ञापन
सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं की ओर से आज समारोह में किया जाएगा सम्मानित
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। ऑल इंडिया इमाम ऑर्गेनाइजेशन के प्रमुख इमाम डॉ. उमेर अहमद इलियासी 13 फरवरी को करनाल आएंगे। वह श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए थे। उन्हें शहर की सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं द्वारा भारत गौरव सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। समारोह में गीता मनीषी महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद महाराज सहित कई गणमान्य लोगों की मौजूदगी भी रहेगी।
कार्यक्रम न्यू बहादुर चंद कॉलोनी में स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के कार्यकारी वाइस चेयरमैन सुभाष चंद्र के आवास पर होगा। जिसे लेकर रविवार को बैठक भी की गई। कार्यक्रम के संयोजक स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के कार्यकारी वाइस चेयरमैन सुभाष चंद्र ने बताया कि ऑल इंडिया इमाम आर्गेनाइजेशन के प्रमुख डॉ. उमेर अहमद इलियासी पहली बार करनाल आ रहे हैं। कार्यक्रम की सफलता के लिए एक कोर कमेटी का भी गठन किया गया। बैठक में एडवोकेट राजेश सैनी, मुकेश गोयल, प्रवीण श्रीवास्तव, पवन शर्मा, सुनील वर्मा, सुखदेव कागड़ा, रण सिंह चौहान, अमर शर्मा, शिव कुमार शामिल रहे।