फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   dr rajan lanba

डॉ. राजन लांबा होंगे राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित

Fri, 28 Aug 2015 12:47 AM IST
करनाल/अमर उजाला ब्यूरो
करनाल/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 28 Aug 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन

काम करो ऐसा कि पहचान बन जाए, हर कदम चलो ऐसे कि निशान बन जाएं, यह जिंदगी तो सब काट लेते हैं, जिंदगी जियो ऐसे कि मिसाल बन जाए। टैगोर बाल निकेतन के प्रिंसिपल व सहोदय स्कूल कांप्लेक्स के अध्यक्ष डॉ. राजन लांबा ने इन्हीं पंक्तियों को सार्थक कर दिखाया है। शिक्षा व सामाजिक व खेलकूद जगत में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए उन्हें 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर भारत के राष्ट्रपति नई दिल्ली में विज्ञान भवन में सम्मानित करेंगे। इस दौरान उन्हें 50 हजार रुपये नकदी, चांदी का तगमा और प्रशस्ति पर भी दिया जाएगा।

विज्ञापन


अमर उजाला से विशेष बातचीत में डॉ. राजन लांबा ने बताया कि जैसे ही उन्हें मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से सीबीएसई के चेयरमैन डॉ. सतबीर द्वारा लिखा प्रशंसनीय पत्र मिला तो उनके सहित उनकी मां व पत्नी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने बताया कि एक शिक्षक के लिए शायद इससे बड़ी कोई उपलब्धि हो ही नहीं सकती। डॉ. लांबा का यहां तक पहुंचने का सफर बेहद कठिनाइयों भरा रहा। खेलने की उम्र में पिता का साया सिर से उठने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी। 11वीं कक्षा में थे तो पिता साथ छोड़ गए। मां सुंदर देवी ने ही मेहनत कर खेती के बलबूते उन्हें पढ़ाया लिखाया व शिक्षक बनाया।
विज्ञापन


पिता का साया सिर से उठने के कारण दो छोटी बहनों की जिम्मेदारी भी उनकी मां के साथ-साथ उनके कंधों पर भी आ गई। बावजूद इसके उन्होंने हार नहीं मानी और मुकाम हासिल कर लिया। आज उनका पूरा परिवार समृद्ध परिवार में शामिल है। उनकी कार्यकुशलता व क्षमता के कारण ही उन्हें सीबीएसई का जिला समन्वयक बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


3 से 6 सितंबर तक रहेंगे नई दिल्ली में
डॉ. लांबा 3 सितंबर से 6 सितंबर तक नई दिल्ली में भारत सरकार के अतिथि के तौर पर रहेंगे। 3 सितंबर को राष्ट्रपति से उनकी मुलाकात होगी। 4 सितंबर को विज्ञान भवन में पुरस्कार वितरण समारोह की रिहर्सल होगी। इसी दिन दोपहर के समय मानव संसाधन विकास मंत्री के साथ लंच का कार्यक्रम भी तय है।

यह है उपलब्धियों का सफरनामा
 डॉ. लांबा एनएसएस की ओर से नई दिल्ली में आरडी परेड में शामिल होने वाले करनाल के पहले छात्र हैं। 21 वर्ष से बतौर शिक्षक अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वर्ष 1998 से बतौर प्रिंसिपल कार्यरत हैं। अपनी बेहतरीन एनसीसी की सेवाओं के लिए वर्ष 2006 में हरियाणा के राज्यपाल एआर किदवई से सम्मानित हुए। हाल ही में 26 जनवरी को उपायुक्त व एसपी के अनुमोदन पर राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी ने सम्मानित किया। इसके अलावा, 21 जून को प्रथम राज्य स्तरीय योग दिवस पर सीएम मनोहर लाल ने उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया।


नवोदय की प्रिंसिपल को भी मिलेगा राष्ट्रपति अवार्
बता दें कि नवोदय स्कूल सगा की प्रिंसिपल अमर कौर सांगवान भी शिक्षक दिवस पर राष्ट्रपति से सम्मानित होंगी। पूरे भारतवर्ष के सभी नवोदय स्कूलों में वे अकेली शिक्षक हैं, जो सम्मानित होंगी। अमर कौर सांगवान ने बताया कि यह अवार्ड शैक्षणिक योग्यता, अनुशासन व सामाजिक क्षेत्र के लिए किए गए कार्यों को लेकर दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि तीन व चार सितंबर को दिल्ली में कार्यक्रम की रिहर्सल होगी, जबकि पांच को विज्ञान भवन में कार्यक्रम होगा। सांगवान ने बताया कि राष्ट्रपति पदक हमारे लिए सबसे बड़ा पदक है। शिक्षक होने के नाते मैं इस पर गर्व करती हूं। उनकी कोशिश रहती है कि बच्चे अच्छी शिक्षा ग्रहण करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed