फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Dr. Bhim Rao Ambedkar Herbal Park is deteriorating due to lack of maintenance.

Karnal News: देखरेख के अभाव में खस्ताहाल हो रहा डाॅ. भीम राव आंबेडकर हर्बल पार्क

Tue, 04 Nov 2025 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Tue, 04 Nov 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Dr. Bhim Rao Ambedkar Herbal Park is deteriorating due to lack of maintenance.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


इंद्री। इंद्री में बना डाॅ. भीम राव आंबेडकर हर्बल पार्क का बहुत बुरा हाल है। पश्चिमी यमुना नहर के समीप वन विभाग की जमीन पर पूर्व मंत्री कर्णदेव कांबोज ने इस पार्क को बनवाया था। इसे बने कई वर्ष हो चुके हैं लेकिन अभी तक इसकी देखरेख की व्यवस्था सुचारू रूप से नहीं हो पाई है।
शहरवासी चरण सिंह, ईश्वर शर्मा, संदीप व प्रवीन आदि ने बताया कि पार्क में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। लोग सुबह व शाम को पार्क में घूमने के लिए तो आते हैं लेकिन फैली गंदगी और झाड़ियों में सांप-बिच्छू के डर से लौट जाते हैं। पार्क में आने वाले लोग बंदरों के आतंक से भी परेशान है। बंदरों के काटने से कई लोग घायल हो चुके हैं। इसमें लाइट की भी समुचित व्यवस्था नहीं है, जिससे यह नशे का अड्डा बन गया। इन समस्याओं के बारे में संबंधित अधिकारियों को कई बार सूचित किया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। शहरवासियों की मांग है कि पार्क में सुचारू रूप से सफाई और लाइटों की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन


वन विभाग अधिकारी रजत पांचाल ने बताया कि पार्क की समस्याएं उनके संज्ञान में हैं। पार्क के विस्तारीकरण और लाइटें लगवाने के लिए प्रोजेक्ट रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। मंजूरी आते ही लाइट की व्यवस्था कर दी जाएगी। पार्क में सफाई और देखरेख के लिए विभाग के पास एक ही व्यक्ति है। समय-समय पर नगरपालिका अधिकारियों के सहयोग से पार्क की सफाई करवाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed