{"_id":"695ec0d78718ff57860bfce4","slug":"dpr-will-be-prepared-for-the-beautification-of-karna-park-karnal-news-c-18-knl1018-818688-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: कर्ण पार्क के सुंदरीकरण की तैयार होगी डीपीआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: कर्ण पार्क के सुंदरीकरण की तैयार होगी डीपीआर
विज्ञापन
इंजीनियरिंग विंग के साथ समीक्षा बैठक करती नगर निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा। प्रवक्ता
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। शहर के विकास कार्याें में गुणवत्ता और प्रगति को लेकर बुधवार को नगर निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने निगम की इंजीनियरिंग विंग के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान निगम की ओर से चल रहे विकास कार्याें का ब्योरा लिया गया। करीब तीन घंटे तक चली बैठक में आयुक्त ने विभिन्न विकास परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कार्यकारी अभियंता ओपी करदम को निर्देश दिए कि कर्ण पार्क तथा वैस्टर्न यमुना कैनाल पर सुंदरीकरण कार्य की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) जल्द तैयार करवाई जाए।
कार्यकारी अभियंता ने बताया कि दोनों परियोजनाओं के लिए लगभग 10 दिन में डीपीआर तैयार कर ली जाएगी। उन्होंने पार्क, स्ट्रीट लाईट, सीवरेज, इंटरमिडिएट पम्पिंग स्टेशन, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट तथा सामुदायिक व जन शौचालयों के संचालन और रख-रखाव कार्यों पर निगरानी बनाकर रखें। उन्होंने शहर में मौजूद फव्वारों को दुरुस्त करवाने के भी निर्देश दिए।
सीवरेज सफाई का बनाएं एक्शन प्लान
उन्होंने तकनीकी विशेषज्ञ सतीश शर्मा को सीवरेज लाइनों की सफाई के लिए एक्शन प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन वार्डों से ऐसी शिकायतें ज्यादा आ रही हैं, पहले उनकी सफाई करवाई जाए। एक्शन प्लान के तहत किए जाने वाले कार्य के साथ-साथ दर्ज होने वाली शिकायत का भी समाधान किया जाए। बड़ी सीवरेज लाइनों की सफाई बकेट मशीन से करवाने के लिए उन्होंने अनुमान तैयार कर टेंडर लगाने के निर्देश दिए। बैठक में तकनीकी सलाहकार महीपाल सिंह, कार्यकारी अभियंता ओपी करदम व प्रदीप कल्याण, तकनीकी विशेषज्ञ सतीश शर्मा के अतिरिक्त सहायक व कनिष्ठ अभियंता मौजूद रहे।