फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   DPC, sheds and roads demolished in eight illegal colonies

Karnal News: आठ अवैध कॉलोनियों में डीपीसी, शेड और सड़कें ध्वस्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
DPC, sheds and roads demolished in eight illegal colonies
जेसीबी से अवैध निर्माण गिराता चालक। डीटीपी
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। जिले में 45 जगहों पर काटी जा रही अवैध कॉलोनियों पर जिला योजनाकार की टीम ने वीरवार को तोड़फोड़ की कार्रवाई की। पहली अवैध कॉलोनी सीएचडी सीटी के साथ गांव झंझाड़ी में लगभग 1.2 एकड़ में काटी जा रही थी। इसमें डीटीपी की टीम ने सभी डीपीसी, एक शेड व सड़क को ध्वस्त कर दिया।
दूसरी अवैध काॅलोनी गांव पुंडरक में लगभग 10 एकड़ में फैली थी। इसमें दो डीपीसी व सड़कों को ध्वस्त किया गया। तीसरी अवैध कॉलोनी गांव गुरुनानक द्वार, जिला कारागार के सामने कस्बा में लगभग 2.5 एकड़ में स्थित थी। इसमें सभी कच्ची सड़कों को ध्वस्त किया गया। चौथी अवैध कॉलोनी केंद्रीय विद्यालय के सामने कस्बा करनाल में लगभग 17 एकड़ में स्थित थी। इसमें सीवरेज नेटवर्क व कच्ची सड़काें को ध्वस्त किया गया। इनके साथ ही दून इंटरनेशनल स्कूल गांव शाहपुर में स्थित एक अवैध निर्माण को भी ध्वस्त किया गया।
विज्ञापन

आठ एकड़ में काटी जा रही थी अवैध कॉलोनी


पांचवीं कार्रवाई घोघड़ीपुर रोड पर स्थित लगभग 8 एकड़ में काटी जा रही अवैध कॉलोनी में की गई। यहां चार निर्माणाधीन मकान और आठ डीपीसी समेत सीवरेज नेटवर्क और कच्ची सड़कों को ध्वस्त किया गया। छठी कार्रवाई मंगल कॉलोनी पार्ट-2 के साथ लगभग 3 एकड़ में काटी जा रही अवैध कॉलोनी में की। यहां 12 डीपीसी व सभी सड़कों को ध्वस्त किया गया। सातवीं कार्रवाई रामदेव कॉलोनी के पास करीब एक एकड़ जमीन में काटी जा रही अवैध कॉलोनी में की गई। यहां चार डीपीसी समेत कच्ची सड़कों को ध्वस्त किया गया। आठवीं कार्रवाई दून वैनी कॉलेज के साथ लगभग 2.24 एकड़ में काटी जा रही अवैध कॉलोनी में की गई। यहां एक निर्माणाधीन मकान, 4 डीपीसी, सीवरेज नेटवर्क व सभी कच्ची सड़कों को ध्वस्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीलरों के जाल में न फंसें : गुंजन वर्मा
इस कार्रवाई में जिला योजनाकार की टीम के साथ ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस बल भी मौजूद रहा। जिला नगर योजनाकार गुंजन वर्मा ने बताया कि विभाग द्वारा लगातार अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की जा रही है। अवैध कॉलोनियों और अवैध निर्माण करने वाले की लगातार एफआईआर भी करवाई जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि डीलरों के जाल में न फंसें और शहर में बनी वैध कॉलोनियों में ही प्लाट खरीदें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed