फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   DPC and roads demolished in seven illegal colonies

Karnal News: सात अवैध कॉलोनियों में डीपीसी और सड़कें ध्वस्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
DPC and roads demolished in seven illegal colonies
1003 अवैध कॉलोनी में डीपीसी तोड़ती डीटीपी की जेसीबी। - फोटो : Samvad

विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) करनाल की टीम ने लगातार दूसरे दिन भी अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई जारी रखी। वीरवार को सात अवैध कॉलोनियों में 16 भवनों की डीपीसी सहित सभी में कच्ची-पक्की सड़कों को ध्वस्त कर दिया गया है।

डीटीपी की टीम ने करनाल के आसपास की अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई जारी रखी। सबसे पहले सेक्टर-16 के आंबेडकर भवन के 2.5 एकड़ में नजदीक काटी जा कॉलोनी में सभी पक्की सड़कों, सीवरेज सिस्टम व बिजली के खंभे ध्वस्त किए गए। इसके बाद दून वैली कॉलेज के 2.5 एकड़ में बन रही कॉलोनी व मंगल कॉलोनी पार्ट-2 के पीछे लगभग 3.5 एकड़ में काटी जा रही अवैध कॉलोनी व 1.5 एकड़ वाली कॉलोनी में कच्ची सड़कों को तोड़ा गया। पांचवीं अवैध कॉलोनी रामदेव कॉलोनी के पीछे काटी जा रही थी, जो लगभग 4.5 एकड़ में है, यहां कच्ची सड़कों को तोड़ दिया गया। इसके बाद छठी अवैध कॉलोनी रामदेव कॉलोनी पार्ट-2 के पीछे एक एकड़ में काटी जा रही थी। यहां एक डीपीसी व सभी कच्ची सड़कों तथा यहीं पर लगभग तीन एकड़ में काटी जा रही कॉलोनी में 15 डीपीसी व पक्की सड़कों को ध्वस्त कर दिया गया। मौके पर डीटीपी गुंजन वर्मा ने चेतावनी दी कि कोई भी व्यक्ति अवैध कॉलोनी में प्लॉट न खरीदे, अन्यथा उसे तोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed