फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   doubtful about the hope of getting in to the green zone

ग्रीन जोन में आने की थी उम्मीद, कोरोना मिलने से लगा ग्रहण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
doubtful about the hope of getting in to the green zone
पिछले 21 दिनों से करनाल में कोई नया कोरोना पॉजिटिव केस नहीं मिला है, जिसके कारण करनाल के ओरेंज जोन से ग्रीन जोन में आने की संभावना बढ़ गई थी, लेकिन शनिवार की देर शाम एक युवक में कोरोना पाजिटिव आने के बाद संशय के बादल मंडराने लगे हैं। सहीं जानकारी रविवार को दोपहर तक ही मिल सकेगी।
विज्ञापन

राशन नहीं मिलने की शिकायतें भी बढ़ रही हैं, लेकिन जिन लोगों ने हेल्प लाइन नंबर 1950 पर राशन की मांग की है, उन्हें राशन मिल रहा है या नहीं, इसकी जांच करने के लिए उपायुक्त निशांत कुमार यादव शनिवार को राजीव पुरम में पहुंचे। यहां चार घरों पर जाकर उन्होंने जानकारी ली, तो देखा, जिन लोगों ने राशन मांगा था, उन्हें राशन मिल गया है और वह लोग वास्तव में ही ऐसे थे, जिनके पास राशन नहीं था। जिन्हे राशन की जरूरत है तो वह हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर अपना नाम पता लिखा सकते हैं। भूखे पेट किसी को भी सोने नहीं दिया जाएगा। राशन की कोई कमीं नहीं है। सभी को राशन दिया जाएगा। 2.0 का रविवार को अंतिम दिन है। इस पर उपायुक्त ने बताया कि 21 दिनों से करनाल में कोई कोरोना पाजिटिव केस रिपोर्ट नहीं हुआ है। यदि यही स्थिति रही तो लॉकडाउन 3.0 में करनाल ओरेंज जोन से ग्रीन जोन मे आ सकता है। सरकार को इसकी रिपोर्ट भी भेजी गई है। ऐसा होता है तो कई और रियायते मिल सकती हैं। लेकिन इसकी सही जानकारी रविवार को दोपहर तक ही मिल सकेगी। लेकिन इतना तो मानकर चलिये, कि भले ही करनाल ग्रीन जोन में आ जाए लेकिन स्कूल कालेज, होटल, रेस्टोरेंट, जिम, कल्चरल प्रोग्राम के साथ साथ मंदिर मस्जिद गुरुद्वारे तो अभी नहीं खुल पाएंगे। क्योंकि सामाजिक दूरी बनाकर रखना बेहद आवश्यक है। शाम को सात बजे से सुबह सात बजे तक घर से बाहर निकलना पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। लेकिन काफी अहम रियायते मिलने की संभावना है। जो भी रियायते या सहूलियते मिलेंगी, वह चार मई से लागू होंगी। तीन मई तो लॉकडाउन 2.0 का ही हिस्सा है।
विज्ञापन

-------------------
कुछ अलग होगा लॉकडाउन 3.0, जनता की भूमिका अहम होगी
-अभी तक दो लाकडाउन पूरे हो चुके हैं। लॉकडाउन 3.0 कुछ अलग तरह का हो सकता है। हालांकि अभी स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। तीन मई को दिशा निर्देश मिलेंगे, इसके बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकेगा। अनुमान यह है कि तीसरा लॉकडाउन जनता द्वारा अधिक होगा। जैसा कि लॉकडाउन 1.0 व 2.0 में प्रशासन अधिक सख्त रहा। लेकिन आगे वाले लॉकडाउन में प्रशासन उतना सख्त नहीं दिखेगा। नाके भी कम होंगे लेकिन पब्लिक को समझना होगा कि वह यदि नहीं चाहती कि करनाल जिला रेड जोन में जाए और उसकी सुविधाओं को वापस लिया जाए तो जनता को स्वयं ही लॉकडाउन का बेहतर तरीके से पालन करना होगा, क्योंकि यदि एक भी पाजिटिव केस करनाल जिले में आता है तो दी गई सभी रियासतें व सहूलियतों का वापस लिया जा सकता है। इसलिए जनता को स्वयं इसका ख्याल रखना होगा। यदि कहीं अनावश्यक भीड़भाड़ होती है तो स्थिति खराब हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed