फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Don't tease my beloved... there will be a fight

Karnal News: मत छेड़ बलम मेरे चुंदड़ नै... हो ज्यागी तकरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 04:27 AM IST
विज्ञापन
Don't tease my beloved... there will be a fight
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। मत छेड़ बलम मेरे चूनर नै, ना तो हो ज्यागी तकरार.., जानू सूं तेरी बाता नै... और घुम्यो म्हारा घाघरा, चली मैं-चली मैं आगरा.. जैसे प्रसिद्ध गीतों पर विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक सुंदर प्रस्तुति दी। नृत्य की इन प्रस्तुतियों से सभागार में उपस्थित दर्शक भी झूमने लगे। मौका था जिला स्तरीय युवा महोत्सव का। जिसका आयोजन पंडित चिरंजीलाल शर्मा राजकीय पीजी कॉलेज के सभागार में हुआ।

दो दिवसीय महोत्सव का आगाज वीरवार को नीलोखेड़ी के विधायक भगवानदास कबीरपंथी और सहायक आयुक्त योगेश सैनी ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। युवा मामले एवं कौशल विभाग हरियाणा और नेहरू युवा केंद्र व राष्ट्रीय सेवा योजना के सौजन्य से आयोजित महोत्सव में कुल 10 विधाओं में विद्यार्थियों ने प्रतिभा के रंग बिखेरे।
विज्ञापन

जिले भर के 200 से ज्यादा शिक्षण संस्थानों की टीमें कार्यक्रम में पहुंची और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने स्टॉल व साइंस मेले का भी अवलोकन किया। बाबू मूलचंद जैन औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य एवं कार्यक्रम के नोडल अधिकारी राकेश भाटिया ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दूसरे दिन विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। मंच संचालन अनुदेशक जसविन्द्र संधू ने किया। इन प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागी 12 जनवरी 2025 को विवेकानंद जयंती के अवसर पर गुजरात में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय युवा महोत्सव में भाग लेकर जिला व देश का नाम रोशन करेंगे।
विधायक भगवान दास कबीरपंथी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थी जीवन में उनकी छुपी हुई प्रतिभाओं को आगे आने में मदद करते हैं। उन्होंने युवाओं से कहा कि आप सभी के कंधों पर देश का भविष्य है। आपने देश को बुलंदियों पर ले कर जाना है। हर वर्ष ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं जिससे युवाओं को प्रेरणा मिले।
सांस्कृतिक गतिविधियां दूर करती हैं तनाव : सहायक आयुक्त

सहायक आयुक्त प्रशिक्षणाधीन (एसीयूटी) योगेश सैनी ने कहा कि हमारा देश युवा देश है। आपकी जो उम्र है, इसमें आप अपना भविष्य तय करते हैं। इस समय का सदुपयोग करें। अच्छी आदतों का आचरण करें। आज कार्यक्रम में जिस प्रकार की विभिन्न विधाएं हुई हैं उन्हें हमें अपनी जीवन शैली में शामिल करना चाहिए। इस प्रकार की गतिविधियां तनाव से बचाती है। इसके अलावा किताब अवश्य पढऩी चाहिए। किताबों से नया नजरिया मिलता है। जिससे आप स्वयं जागरूक होते हैं और साथ ही दूसरों को भी जागरूक करते हैं। आप सभी को अपने आसपास होने वाली गलत चीजों को रोकने की कोशिश करनी चाहिए।




इन विधाओं में दिखाई प्रतिभा

कार्यक्रम में 10 विधाओं में प्रतियोगिताएं करवाई जा रही हैं जिनमें जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों से प्रतिभागी शामिल हुए हैं। महोत्सव में लोक गीत ग्रुप, लोक गीत एकल, ग्रुप डांस हरियाणवी व एकल, फाक सांग ग्रुप व एकल, पोस्टर मेकिंग, कहानी लेखन, पोयट्री, भाषण प्रतियोगिता, फोटोग्राफी, साइंस प्रोजेक्ट व मॉडल आदि प्रतियोगिताएं शामिल हैं। प्रतियोगिताओं में प्रथम आने वाले प्रतिभागी को 2100 रुपये की राशि से सम्मानित किया जाएगा। द्वितीय को 1500 व तृतीय को 1100 रुपये व प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed