{"_id":"612017c08ebc3e79a76f48ee","slug":"document-verification-process-started-dmc-of-students-not-visible-on-portal-karnal-news-knl805624193","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया शुरू, पोर्टल पर नहीं दिख रही विद्यार्थियों की डीएमसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया शुरू, पोर्टल पर नहीं दिख रही विद्यार्थियों की डीएमसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। निर्धारित समय से दो दिन देरी के बाद आखिर शुक्रवार को कॉलेजों में दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया शुरू हो गई। दो दिन तक तो कॉलेजों को आए आवेदनों का ब्योरा भी पोर्टल पर नहीं मिला। पहले दिन हुए दस्तावेज सत्यापन में कई विद्यार्थियों के 10वीं और 12वीं की डीएमसी पोर्टल पर दिखाई नहीं दी। ऐसे में इन त्रुटियों के कारण इनके पोर्टल पर रोक लगा दी, इसका मैसेज भी विद्यार्थियों द्वारा पंजीकृत किए गए मोबाइल नंबर पर भेजा गया। अब विद्यार्थियों को 48 घंटे में पोर्टल पर आवेदन में संशोधन करते हुए त्रुटि को दूर करना होगा। वहीं दाखिला प्रक्रिया शुरू होने के पांचवें दिन भी पोर्टल की रफ्तार काफी धीमी रही। एक आवेदन फार्म को भरने में कई बार तो आधा घंटा तक लग जाता है। वहीं कई अन्य परेशानियां भी सामने आ रही हैं। इसको लेकर कालेजों की ओर निदेशालय से पत्राचार भी किया जा रहा है, ताकि इनका समाधान मिल सकें।
परिवार पहचान पत्र बन रहा बड़ी परेशानी
सबसे ज्यादा दिक्कतें परिवार पहचान पत्र को लेकर है, जिनमें पंजीकृत मोबाइल नंबर बदल जाने पर विद्यार्थी परेशानी हो रही हैं। ऑनलाइन दाखिला आवेदन करने से पहले मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया था। इसमें प्रत्येक कालेज ने कुछ फार्म अपलोड करके देखे गए थे ताकि पता चल सके कि पोर्टल में कोई दिक्कत तो नहीं है। इसी को लेकर शेड्यूल रद्द कर नया शेड्यूल जारी किया गया था, जिसके तहत 26 अगस्त तक आनलाइन दाखिला किया जा सकता है।
ऑनलाइन पोर्टल में परिवार पहचान पत्र व आधार को लेकर कई दिक्कतें आ रही हैं। जिससे विद्यार्थी परेशान हैं। जिनको ओटीपी नहीं आता, वे विद्यार्थी अपनी रजिस्टर्ड ईमेल पर ओटीपी चेक कर सकते हैं। दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। डीएमसी पोर्टल पर दिखाई नहीं दी। - डॉ. राजेश रानी, प्रिंसिपल, राजकीय पीजी कॉलेज