फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Doctors will remain on strike today and tomorrow, patients' troubles will increase

Karnal News: आज और कल हड़ताल पर रहेंगे डॉक्टर, मरीजों की बढ़ेगी परेशानी

Mon, 08 Dec 2025 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 08 Dec 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Doctors will remain on strike today and tomorrow, patients' troubles will increase
करनाल। आप इलाज के लिए जिले के किसी भी सरकारी अस्पताल में जा रहे हैं तो सचेत हो जाएं। क्योंकि वहां आपको दो दिन तक इलाज नहीं मिल पाएगा। सोमवार और मंगलवार को सरकारी अस्पतालों के डॉक्टर हड़ताल पर रहेंगे। ये हड़ताल सोमवार सुबह आठ बजे शुरू हो जाएगी, जो बुधवार सुबह आठ बजे तक जारी रहेगी। यानी इन 48 घंटों तक न तो किसी को ओपीडी मिलेगी और न ही इमरजेंसी में इलाज होगा।
विज्ञापन

इस हड़ताल की घोषणा डॉक्टरों ने लंबित ग्रेड पे की मांग को लेकर की है। डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो ये हड़ताल बढ़ाई भी जा सकती है। हालांकि राहत की बात ये है कि कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में लोगों को इलाज मिल सकेगा। लेकिन यहां इलाज के लिए लंबी कतारों में खड़े होकर इंतजार करना पड़ सकता है। सरकारी अस्पतालों के डॉक्टरों का ये भी कहना है कि जो मरीज पहले से अस्पताल में भर्ती हैं वे उनकी देखरेख और इलाज का काम करते रहेंगे। हरियाणा मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के हड़ताल के आह्वान पर जिले के तीन मुख्य नागरिक अस्पतालों समेत 24 पीएचसी और 8 सीएचसी में तैनात सभी 129 डॉक्टर हड़ताल पर रहेंगे। डॉक्टरों की हड़ताल से सभी स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहेंगी।
विज्ञापन

--
ये हैं डॉक्टरों की मांगें-

हरियाणा मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के जिला प्रधान डॉ. संजय वर्मा का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से बातचीत में एसएमओ की सीधी भर्ती पर रोक लगाने पर सहमति बनी लेकिन दूसरी अहम मांग एसीपी अपग्रेडेशन पर कोई सुनवाई नहीं की गई। हरियाणा के सरकारी डॉक्टरों को अपने कॅरिअर में केवल तीन एसीपी मिलती हैं। मौजूदा ग्रेड पे बेहद कम है जिसे अपग्रेड किया जाना चाहिए। उनकी मांग है कि 10 साल पर मिलने वाला 7600 ग्रेड पे बढ़ाकर 8000 किया जाए। तीसरी एसीपी में 8700 के स्थान पर 9500 रुपये ग्रेड पे दिया जाए। इन मांगाें को लेकर दो दिन की हड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अस्पतालों में आने वाले हजारों लोग प्रभावित

जिले के सरकारी अस्पतालों में तैनात करीब 129 चिकित्सा अधिकारियों की इस 48 घंटों की हड़ताल का मरीजों पर सीधा असर पड़ेगा। सामान्य दिनों में ही जिला नागरिक अस्पताल में ओपीडी 2500 पार रहती है तो प्रत्येक सीएचसी में रोजाना करीब 400 से 500 लोग इलाज कराने आते हैं। वहीं, हर दिन पीएचसी में 100 लोग कम से कम आते हैं। इससे बीपी, शुगर, अस्थमा, हड्डी संबंधी रोगों और गर्भवती महिलाओं को खास परेशानी झेलनी पड़ सकती है। साथ ही गंभीर मरीजों को भी उपचार नहीं मिलेगा। कई मरीज दवाइयों की अवधि पूरी होने के कारण नई दवा लेने आएंगे लेकिन फार्मेसी बंद रहने से उन्हें दवा नहीं मिल पाएगी।

- गरीब परिवारों को दो दिन निजी में जाना पड़ेगा
इमरजेंसी बंद रहने से सोमवार से हालात बिगड़ सकते हैं। एक्सीडेंट, हार्ट अटैक, स्ट्रोक जैसे गंभीर मरीजों को भी अस्पताल में इलाज नहीं मिल सकेगा। रोजाना पहले से 2000 के करीब मरीजों की ओपीडी रहती है लेकिन सरकारी अस्पताल में सुविधाएं न मिलने के कारण मरीजों को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में जाना पड़ेगा।

---

नहीं हो पाएंगे ऑपरेशन

अस्पताल में पहले से ही आयुष्मान कार्डधारकों की वजह से दबाव पड़ रहा था अब दो दिन की हड़ताल से रोज होने वाले गंभीर ऑपरेशन दो दिन के लिए टाल दिए जाएंगे। प्रतीक्षा सूची आगे तक खिसक जाएगी। अस्पताल में रोजाना 30 से 35 ऑपरेशन होते हैं जिनमें प्रसव रोजाना, हड्डी, कान नाक गला, आर्थो और आंखों के अलग-अलग दिन विभाजित होते हैं। वहीं, हादसे के रोजाना दिन-दिन में चार से पांच गंभीर मामले आ जाते हैं जो अगले दो दिन तक प्रभावित रहेगी और कोई ऑपरेशन नहीं होगा। एंबुलेंस सेवाएं भी रुकी रहेंगी।
---

वर्जन-

सरकार ने अब तक एसीपी बढ़ाने की मांग पर निर्णय नहीं लिया है। कई बार बातचीत के बाद भी समाधान नहीं मिला है। डॉक्टरों की कॅरिअर उन्नति वर्षों से रुकी हुई है, इसलिए उनका हड़ताल का निर्णय अडिग रहेगा। मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन और तेज होगा।

- डॉ. संजय वर्मा, प्रधान, हरियाणा मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन
---

वर्जन-

अभी वैकल्पिक व्यवस्था के बारे में जानकारी नहीं मिली है। इमरजेंसी, पोस्टमार्टम, वीआईपी ड्यूटी, कोर्ट सर्विसेज, ब्लड बैंक ऑपरेशन थियेटर, लेबर रूम सभी बंद रहेंगे। सुबह आठ बजे से पहले तक ड्यूटी पर हैं लेकिन आठ बजकर एक मिनट पर हड़ताल शुरू हो जाएगी। इसके बाद सरकार देखेगी कि पहले से भर्ती मरीजों के लिए भी क्या व्यवस्था करेगी।
- डॉ. दीपक गोयल, प्रवक्ता, जिला नागरिक अस्पताल
---

मेडिकल कॉलेज में मिलेगा इलाज

कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाएं चालू रहेंगी। यहां कोई भी आकर इलाज ले सकता है। मेडिकल कॉलेज का हड़ताल से कोई संबंध नहीं है।
- एमके गर्ग, निदेशक, कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed