फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Doctors protest against direct recruitment of SMO, OPD to remain closed for 2 hours today

Karnal News: एसएमओ की सीधी भर्ती के विरोध में डॉक्टर, आज 2 घंटे बंद रहेगी ओपीडी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Doctors protest against direct recruitment of SMO, OPD to remain closed for 2 hours today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी (एसएमओ) की सीधी भर्ती और संशोधित वेतनमान लागू करने के विरोध में डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी उतर आए हैं। विरोध में जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में वीरवार को 2 घंटे ओपीडी सेवाएं बंद रहेंगी। डॉक्टरों ने सुबह 9 से 11 बजे तक काम नहीं करने का निर्णय लिया है।

जिले में करीब 15-20 दिनों से विरोध कर रहे चिकित्सा अधिकारियों का कहना है कि इससे पहले 25 नवंबर को हड़ताल करने का निर्णय लिया गया था लेकिन कुरुक्षेत्र में पीएम के आने पर डॉक्टरों की तैनाती करने की वजह से विरोध टाल दिया गया। अब नई तिथि तय की है।
विज्ञापन

इस बंद के कारण अस्पताल में आने वाले सैकड़ों मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ओपीडी में बंद की इस अवधि में पर्ची भी नहीं कटेगी। जिला नागरिक अस्पताल की ओपीडी में रोजाना करीब दो हजार मरीजों की जांच होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन करनाल के प्रधान डॉ. संजय वर्मा का कहना है कि अस्पतालों में ओपीडी सेवाएं ही बंद रहेंगी, सीमित सेवाओं के साथ कामकाज होगा। आपातकालीन सुविधाएं जारी रहेंगी। 25 नवंबर से पहले सभी अधिकारियों ने इंतजार भी किया है। उम्मीद थी कि मुख्यमंत्री से बातचीत के लिए बैठक होगी और डॉक्टरों की मांगें सुनी जाएंगी लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।


जल्द मांगें नहीं मानी तो हड़ताल
स्वास्थ्यकर्मियों ने कहा कि अगर 27 नवंबर के दो या तीन दिन बाद तक भी उनकी मांगों पर कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया, तो 30 नवंबर को एक्शन कमेटी संग बैठक करेंगे। इसमें अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की जाएगी। तब सभी आपातकालीन सेवाएं भी बंद रहेंगी।


--------------
जब सरकार पहले आश्वासन दे चुकी है तो पीछे क्यों हट रही है। यह सभी स्वास्थ्यकर्मियों के साथ वादा खिलाफी है। पहले पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने लिखित और मौखिक रूप से आश्वासन दिया था कि एसएमओ की सीधी भर्ती नहीं होगी लेकिन अब सरकार ने भर्तियां निकाल दी हैं। -डॉ. संजय वर्मा, प्रधान, हरियाणा मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed