फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   DNA report positive but family adamant on the demand of CBI investigation

डीएनए रिपोर्ट पॉजिटिव पर परिजन सीबीआई जांच की मांग पर ही अड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
DNA report positive but family adamant on the demand of CBI investigation
करनाल। जश हत्याकांड मामले में मंगलवार को डीएनए रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही पुलिस का विश्वास पुख्ता हो गया है कि अंजलि ने ही हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। कारण कि उसी की निशानदेही पर पुलिस ने साक्ष्य एकत्रित किए थे। वहीं दूसरी ओर परिजन अभी पुलिस पर सवाल उठा रहे हैं। साथ ही मामले में सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार जांच के बाद हत्या के आरोप में पुलिस ने अंजलि को गिरफ्तार किया था, जिससे पूछताछ में मालूम चला था कि उसने जश की हत्या के बाद पहले शव को बैग में रखकर बेड में डाल दिया था। फिर पड़ोस की छत पर फेेंक दिया था। इस आधार पर पुलिस ने बेड, चादर, बैग पर मिले खून के धब्बे और बेड में फंसे बाल को डीएनए जांच के लिए भेजा दिया। रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि खून के धब्बे और बाल मासूम जश के ही हैं। दूसरी ओर हत्याकांड में परिजन लगातार पुलिस पर सवाल उठा रहे हैं। डीएनए रिपोर्ट के बाद भी परिजन संतुष्ट नहीं हैं और सीबीआई जांच की मांग उठा रहे हैं।
विज्ञापन

पूर्व सीएम और किसान नेता राकेश टिकैत के आने की संभावना
जश के परिजनों को सांत्वना देने के लिए बुधवार को पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा कमालपुर रोड़ान गांव में पहुंचेंगे। इसके बाद शाम को राकेश टिकैत के आने की भी संभावना जताई जा रही है। विदित हो कि इससे पहले पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा भी रोड़ान गांव पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed