{"_id":"672bdc24955fae8b0802f4e4","slug":"diwan-will-be-decorated-on-the-occasion-of-prakash-parv-of-the-first-guru-karnal-news-c-18-knl1008-513992-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: प्रथम गुरु के प्रकाश पर्व पर सजेंगे दीवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: प्रथम गुरु के प्रकाश पर्व पर सजेंगे दीवान
विज्ञापन
करनाल। सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरुनानक देव जी का प्रकाश पर्व 15 नवंबर को डेरा कार सेवा गुरुद्वारा में धूमधाम से मनाया जाएगा। सिख पंथ प्रचारक जत्थेदार बाबा सुक्खा सिंह के मार्गदर्शन में प्रकाश पर्व का आगाज 13 नवंबर को शहर में नगर कीर्तन निकाल कर किया जाएगा।
वहीं 15 नवंबर को डेरा कार सेवा गुरुद्वारा साहिब में गुरुपर्व प्रबंधक कमेटी की ओर से दीवान सजा कीर्तन दरबार का आयोजन किया जाएगा। कीर्तन दरबार का आयोजन सुबह छह बजे से दोपहर साढ़े तीन बजे और शाम साढ़े छह बजे से रात साढ़े दस बजे तक किया जाएगा, जिसमें हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की प्रचार कमेटी के चेयरमैन जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल, एचएसजीपीसी के प्रधान भूपिंदर सिंह असंध के साथ कमेटी के कार्यकारिणी सदस्य गुरुप्रसाद मौजूद रहेंगे।
इस अवसर पर आने वाले रागी ढाडी जत्थों में दरबार साहिब के हजूरी रागी भाई नरिंदर सिंह,पौंटा साहिब वाले भाई गुरप्रीत सिंह, भाई गुरुसेवक सिंह दादूवाल वाले, भाई अमृतपाल सिंह गुरुद्वारा मंजी साहिब गुरुद्वारा, कवि श्री जत्था भाई प्यारा सिंह गुरु की महिमा का गुणगान करेंगे। नित नैम और पाठ रह रासि साहिब जी भाई मुजूर सिंह, भाई गरप्रीत सिंह करेंगे।
विज्ञापन
गुरुपर्व प्रबंधक कमेटी के प्रधान वरिंद्रर सिंह तथा महासचिव स. इंद्रपाल सिंह ने बताया कि सुबह डेरा कार सेवा तथा गुरुद्वारा मंजी साहिब से नगर कीर्तन सुबह साढ़े दस बजे शुरू होगा जो कर्ण गेट, वाल्मीकि चौक, दावत होटल, अस्पताल चौक, कुंजपुरा रोड, सब्जी मंडी से होते हुए डेरा कार सेवा में विश्राम लेगा। नगर कीर्तन में दशमेश और बीर खालसा दल की गतका पार्टी अपने जौहर दिखाएंगे। इस अवसर पर गुरु की अटूट लंगर बरताया जाएगा।