{"_id":"37c302f0bf3ca6a6803d4f1a367237d5","slug":"diwali-tight-security-arrangements-in-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली पर जिलेभर में कडे़ सुरक्षा इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली पर जिलेभर में कडे़ सुरक्षा इंतजाम
करनाल
Updated Wed, 30 Oct 2013 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवाली के पर्व पर बाजारों में खरीदारी के लिए निरंतर बढ़ रही भीड़ के मद्देनजर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह गंभीर नजर आ रहा है।
उपायुक्त के आदेश पर बिना अनुमति कहीं भी पटाखे बेचने पर पाबंदी लगाई है, वहीं, पुलिस ने लोगों की सुरक्षा के लिए कडे़ इंतजाम किए हैं। पुलिस दल ने बुधवार को शहर के बाजारों व भीड़ वाले इलाकों की जांच की। पुलिस ने करनाल में दिवाली के अवसर पर शहर के कर्ण गेट क्षेत्र के ओल्ड जीटी रोड को भीड़ रहित बनाने के प्रयास किए हैं, वहीं, दिवाली के कई दिन पहले ही शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात कर दी गई है।
शहर में कई प्रमुख स्थानोें पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी लोगों पर कड़ी निगरानी रखेंगे। शहर में जिलेभर के लोग दिवाली के मौके पर खरीदारी करने के लिए आते है। ऐसे समय में खरीददारी के लिए आने वाले लोगों को ठगने, लूटने व उनसे धोखाखड़ी करने व असामाजिक तत्वों पर निगरानी करने की बेहद आवश्यकता होती है। पुलिस ने बुधवार को शहर में चप्पे-चप्पे की जांच की।
सुरक्षा में नहीं होगी चूक
दिवाली पर सुरक्षा व्यवस्था के बेहद अच्छे और कडे़ इंतजाम किए जाएंगे। बीस दिन पूर्व दशहरा मैदान में पहुंचने वाली एक लाख लोगों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए इस बार एसपी शशांक आनंद के नेतृत्व में बेहद कडे़ इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन
दिवाली के अवसर पर भी करनाल शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी निगाह होगी। हर चौक चौराहे पर पुलिस तैनात होगी। बाजारों में सादी वर्दी में पुलिस लोगों के बीच रहकर असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखेगी। महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिस भी तैनात होगी। बाजार में भीड़ नहीं हो, इसके लिए कुछ रूट भी बदले जाएंगे। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की निगाह होगी।
जोगेंद्र राठी, डीएसपी मुख्यालय