फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Diwali festival celebrated in Brahma Kumari Ashram

ब्रह्माकुमारी आश्रम में मनाया दीपावली पर्व

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 02:39 AM IST
विज्ञापन
Diwali festival celebrated in Brahma Kumari Ashram
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लाडवा। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सुखधाम में दीपावली हर्षोल्लास से मनाई गई। विश्वविद्यालय के प्रवक्ता सुनील कुमार ने बताया कि आश्रम की संचालिका बीके ज्योति ने आश्रम में आए हुए सभी भाई बहनों को दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि ये त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत के जश्न के रूप में मनाया जाता है। हमें प्रभु श्री राम चंद्र जी के आदर्शों पर चलना चाहिए।

उन्होंने कहा कि प्राचीन समय में परिवार की मर्यादा यह थी कि प्राण जाए पर वचन न जाए। परिवारों ने इस परंपरा को निभाया भी, उन्होंने कहा कि हमें हमेशा प्रभु का स्मरण करते हुए अपने विकारों का त्याग करना चाहिए। इस मौके पर बीके भाई बहनों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इससे पूर्व बीके भाई बहनों ने आश्रम की संचालिका बीके ज्योति बहन को मुकुट भी पहनाया। इस मौके पर बीके बुधराम, सुरेश कंबोज, यशपाल, जगपाल, मुकेश शर्मा, सुनील , राज किशन शर्मा, बीके निर्मल, अनिल गोयल, सुमन, निर्मल, नीरज, गायत्री देवी, रुक्मणी गोयल, रश्मि गर्ग, अंजली, रजनी, रेनू, गीता, निर्मला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed