{"_id":"61a29a36dca3a87f272b943c","slug":"divya-rani-kajal-and-shalu-team-first-in-the-quiz-karnal-news-knl909918105","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारी सशक्तिकरण और बाल्य काल के जीवन पर दी प्रस्तुतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारी सशक्तिकरण और बाल्य काल के जीवन पर दी प्रस्तुतियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल। पंडित चिरंजीलाल शर्मा राजकीय पीजी कॉलेज में दो दिवसीय प्रतिभा खोज कार्यक्रम शुरू हो गया है। पहले दिन भाषण, कविता पाठ, पेंटिंग और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई। अलग-अलग प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने नारी सशक्तिकरण, बाल्य काल का जीवन, कोरोना, लॉकडाउन और अर्थ व्यवस्था सहित कई विषयों पर अपनी प्रस्तुति दी। प्रश्नोत्तरी में दिव्या रानी, काजल व शालू की टीम पहले, सुमित, माफी व कोमल की टीम दूसरे और सरिता, गुलशन व राजू की टीम तीसरे स्थान पर रही। भाषण प्रतियोगिता में सौरव पहले, नितिन दूसरे और समृद्धि तीसरे स्थान पर रही। काव्य पाठ में नेहा पहले, अंकुश दूसरे और हितांशी तीसरे स्थान पर रही। पेंटिंग में यशिका पहले, निहारिका दूसरे और स्नेहा तीसरे स्थान पर रही। प्रीति को सांत्वना पुरस्कार मिला।
उप प्राचार्या डॉ. निर्मल अत्री ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और विजेताओं को बधाई दी। महाविद्यालय की सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रभारी डॉ. सुरेन्द्र कुमार नागिया ने बताया कि कार्यक्रम के दूसरे दिन महाविद्यालय प्रांगण में गायन, नृत्य, वाद्य यंत्र वादन, मिमिक्री व मोनो एक्टिंग प्रतियोगिता होगी। इस दौरान विजेताओं को सम्मानित भी किया जाएगा। पेंटिंग प्रतियोगिता में प्राध्यापिका मनमीत कौर, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में राजेश रांझा, भाषण प्रतियोगिता में डॉ. सरोज नैन और काव्य पाठ प्रतियोगिता में डॉ. ममता भारद्वाज में निर्णायक की भूमिका निभाई।