फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   District presidents will be appointed soon: Gogi

जल्द होगी जिलाध्यक्षों की नियुक्ति : गोगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
District presidents will be appointed soon: Gogi
असंध। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के हरियाणा दौरे के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह है। जल्द कांग्रेस संगठन का विस्तार किया जाएगा और शीघ्र जिला प्रधानों की नियुक्ति कर दी जाएगी। जिला प्रधान के चयन को लेकर केंद्रीय पर्यवेक्षक भुवन कापड़ी 12 जून को सालवन रोड स्थित श्री सनातन धर्म सेवा समिति में कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। पूर्व विधायक शमशेर सिंह गोगी ने कहा कि जल्द जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की जानी है। जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया जा रहा है। जिला अध्यक्ष के चयन को लेकर केंद्रीय पर्यवेक्षक एक-एक वर्कर से उनकी राय लेगें। पूर्व विधायक ने कार्यकर्ताओं से अपील की 12 जून को होने वाली बैठक में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन सुरजीत राणा, पूर्व सिटी प्रधान जितेंद्र चोपड़ा, कांग्रेस नेत्री अधिवक्ता सोनिया बोहत , जतिन बिंदल, मनीष सिंगला, अनिल फफड़ाना, सुलतान जबाला मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed