{"_id":"68dc41148ca2c87ed008903d","slug":"district-level-nutrition-month-program-organized-karnal-news-c-245-1-kht1010-138655-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: जिला स्तरीय पोषण माह कार्यक्रम का हुआ आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: जिला स्तरीय पोषण माह कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Wed, 01 Oct 2025 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Wed, 01 Oct 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
कैथल। महिला एवं बाल विकास विभाग की कार्यक्रम अधिकारी गुरजीत कौर ने बताया कि जिला स्तरीय पोषण माह के अंतर्गत मंगलवार को लघु सचिवालय के सभागार में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं राज्य स्तरीय पोषण माह समारोह का आयोजन कुरुक्षेत्र में किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बतौर मुख्य अतिथि वचुअल रूप से शिरकत की। इस समारोह के दौरान जिले में चार नए आंगनबाड़ी केंद्र ढुंढवा, तारागढ़, हंसुमाजरा, मांडी सदरा का उद्घाटन भी किया गया।
इस समारोह का लाइव प्रसारण दिखाया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में बीजेपी नेत्री शैली मुंजाल ने बतौर मुख्यातिथि शामिल हुई। इस दौरान 11 पुराने आंगनबाडी केंद्रों का सुंदरीकरण किया गया, जिसमें भानपूरा, मानस, तितरम, नौच, कठवाड़, खुराना, बलवंती, चंदाना, खेड़ी सिकंदर, अहमदपुर शामिल है। समारोह के दौरान सभी अधिकारी व कर्मचारियों को पोषण माह की शपथ दिलवाई गई। इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ. रेणू चावला, सुपरवाईजर, आंगनबाड़ी वर्कर, ज्योति गागट, मुकेश कुमार, दिव्या रानी मौजूद रही।